{"_id":"5c2b9f7cbdec2256af3f5552","slug":"151546362748-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट नहीं डाली तो कांग्रेसी सरपंच ने पीट डाला दलित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट नहीं डाली तो कांग्रेसी सरपंच ने पीट डाला दलित परिवार
विज्ञापन
वोट नहीं डाला तो कांग्रेसी सरपंच ने पीटा
पांच लोग अस्पताल में भर्ती, कार भी तोड़ी
कार्रवाई न हुई तो करेंगे रोड जाम : अकाली दल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव डेरा मीर मीरा में मंगलवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस के विजेता सरपंच ने एक अनुसूचित परिवार पर हमला कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया। जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल में दाखिल पीड़ित करमजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेसी सरपंच की तरफ से उनको पहले वोट डालने के लिए लालच दिया गया। मना करने पर उन्हें धमकाया गया। मंगलवार सुबह अचानक सरपंच के साथ 12 से अधिक लोग उनके घर आए और तोड़ फोड़ शुरू कर दी और उनके परिजनों पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके पिता कुलदीप सिंह, माता गुरदेव कौर, भाई लखवीर सिंह, भाभी गुरदीप कौर और चाचा सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
करमजीत सिंह ने बताया कि वह अपने काम के लिए मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा था तो रास्ते में उसे फोन आया कि उसके परिवार पर हमला कर दिया गया है। उसकी बहन और जीजा नए साल पर उनको मिलने के लिए आए थे, हमलावरों ने उनकी इनोवा गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। उसकी बहन को भी चोटें आई हैं। हमलावरों ने जाति सूचक शब्द भी इस्तेमाल किए।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह डेरा ने कहा कि अगर पुलिस ने हमलावरों पर कार्रवाई करने में ढील बरती तो वह ग्रामीणों के साथ जाम लगाएंगे। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी और वरिष्ठ अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा ने पीड़ित परिवार हमले को गुंडागर्दी करार दिया और पुलिस प्रशासन से हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अकाली दल अपने किसी वर्कर के साथ कोई धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेगा। एसएचओ फतेहगढ़ साहिब रुपिंदर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है और दोनों पार्टियां अस्पताल दाखिल हैं और बयान दर्ज किए गए हैं। डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कांग्रेसी सरपंच ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि विरोधी पक्ष ने हमें घर बुलाकर मरवाने की कोशिश की है। हमारी पुलिस में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं।
फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी04- फतेहगढ़ साहिब में दाखिल जख्मी परिवार के लोग व हमलावरों द्वारा तोड़ी गई इनोवा कार।