{"_id":"5bf98048bdec2241b95b299a","slug":"151543077960-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा भट्टी में आया ऊबाल, मजदूर पर गिरा लावा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा भट्टी में आया ऊबाल, मजदूर पर गिरा लावा, मौत
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहा भट्टी में आया उबाल, मजदूर पर गिरा लावा, मौत
मृतक की पत्नी के बयानों और पुलिस की तरफ से फैक्टरी मालिक खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ की कुंभ रोड स्थित एक औद्योगिक इकाई की लोहा पिघलाने वाली भट्टी में उबाल आने से एक मजदूर झुलस गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना शनिवार तड़के एक बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान दलीप कुमार पुत्र भूलन निवासी भाईसा महराज गंज बिटोली बाजार उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी करिश्मा ने थाना गोबिंदगढ़ की पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति दलीप कुमार बतौर हेल्पर हिंद अलायज गांव कुंभ में मजदूरी करता था। 23 नवंबर की रात को ड्यूटी करने के लिए उलका पति उक्त फर्नस में गया था तो 24 नवंबर 2018 को वक्त करीब एक बजे तड़के लोहा पिघलाने वाली भट्टी में से जोरदार उबाल आया तो उसका पति उस गर्म लोहा की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे इलाज के लिए मौके पर मौजूद मजदूरों ने खन्ना के एक निजी डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां डाक्टर न होने के कारण दलीप को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। एएसआई शाश्वत कुमार ने फैक्टरी की दौरा किया और अस्पताल से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस घटना में पुलिस ने मृतक दलीप की पत्नी के बयान पर फैक्टरी मालिक कमल कुमार पुत्र हरी चंद निवासी बुले पुर रोड खन्ना जिला लुधियाना के खिलाफ आईपीसी की धारा-304 एक तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पाया गया कि है, मेरा पति दलीप तारीखमेहा पिघलानेवाली भट्टी पर सुरक्षा के लिहाज से कोई प्रबंध नहीं किया गया था और न ही मजदूरों ने अपना शरीर ढका हुआ था।
फोटो कैप्शन:24जीबीजीपी01- मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस ईकाई में पिघलता लोहा गिरने से झुलसा मजदूर दलीप कुमार।