{"_id":"5bcb5dcdbdec226999176688","slug":"151540054477-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे देने के बावजूद भी पीएयू में एंट्री करने पर हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे देने के बावजूद भी पीएयू में एंट्री करने पर हुई परेशानी
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे देने के बावजूद भी पीएयू में एंट्री करने में परेशानी
भारत व श्री लंका के दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का मैच होना था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भारत व श्री लंका के दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच चौथा अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच शनिवार को पीएयू में खेला गया। नेशनल फेडरेशन ऑफ दा ब्लाइंड और दृष्टिहीन सेवक समाज की ओर से इस संबंधी पीएयू से परमिशन ली गई थी। इसके लिए पीएयू को मैदान का बनता किराया व एडवांस भी दिया गया था। इसके बावजूद भी इन खिलाड़ियों को पीएयू में एंट्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य प्रबंधक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीएयू का मैदान बुक करवाने के लिए उनकी ओर से 12 हजार रुपये मैदान का किराया और 10 हजार की सिक्योरिटी जमा करवाई गई थी। सिक्योरिटी इसलिए जमा करवाई गई थी कि अगर वह मैदान का कोई नुकसान करते हैं तो वह उसमें से वसूला जाएगा। पैसे देने के बाद पीएयू में एंट्री की परमिशन मिली। जब वह शनिवार सुबह पीएयू के गेट नंबर एक से अंदर जाने लगे तो उन्हें जाने नहीं दिया गया और गेट नंबर-2 से जाने के लिए कहा गया। जब वह 2 नंबर गेट से एंटर होने लगे तो उन्हें वहां से भी उन्हें जाने नहीं दिया गया।
पीएयू की कम्युनिकेशन डायरेक्टर जगदीश कौर ने बताया कि सुबह उन्हें एसोसिएशन के सदस्यों का फोन आया था। फोन करने के बाद उन्हें अंदर आने की परमिशन मिल गई थी। वह इन खिलाड़ियों का पीएयू में आने पर स्वागत करते हैं। पीएयू के नियम के अनुसार छुट्टी वाले दिन सिर्फ 2 नंबर गेट से ही एंट्री की जा सकती है। एसोसिएशन के सदस्यों को इस बारे में मालूम नहीं था इसलिए थोड़ी परेशानी हुई है।