{"_id":"5b27dfec4f1c1bf26e8b8afc","slug":"151529339884-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा खेल-खेल में भूला घर, कुछ घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा खेल-खेल में भूला घर, कुछ घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोहल्ला हरगोबिंद नगर में रहने वाला आठ साल का बच्चा खेल-खेल में घर से दूर चला गया। उसके परिवार वाले ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना चौकी शेरपुर की पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुछ घंटों में बच्चे को बरामद कर लिया। सोमवार को एसीपी आत्मनगर गुरदीप सिंह और चौकी इंचार्ज शेरपुर सुरजीत सिंह सैनी ने बच्चे को उसके परिजनो के हवाले किया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है।
एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि हरगोबिंद नगर के रहने वाले दीपू नारायण ने सोमवार सुबह शिकायत दी कि वह फैक्टरी में काम करता है। उसके चार बच्चे है। जिसमें से सुजीत (8) रविवार रात घर के बाहर खेल रहा था जोकि अचानक गायब हो गया। पुलिस ने शिकायत लिखकर तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने वायरलेस की और सभी पीसीआर को सूचना दी। कुछ घंटों बाद पुलिस को बच्चा ग्यासपुरा इलाके से मिल गया।