{"_id":"5ad237084f1c1b63098b47b1","slug":"151523726088-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस अकादमी में मनाई वैसाखी, गिद्दा भांगड़ा से बच्चों ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस अकादमी में मनाई वैसाखी, गिद्दा भांगड़ा से बच्चों ने किया धमाल
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बैसाखी पर भंगड़ा, गिद्दा से बच्चों ने किया धमाल
लुधियाना।
बसंत सिटी स्थित आरके डांस अकादमी व फिटनेस क्लब की ओर से बैसाखी सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। क्लब के मेंबर्स के अलावा उनके परिजनों ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में पहुंचे। इस दौरान भंगड़ा, गिद्दा पर जमकर धमाल किया किया। पारंपरिक वेषभूषा में सजे बच्चे व उनके परिजनों को देखकर ऐसा लगता था जैसे पूरा पंजाब एक हाल में ही समा गया हो।
क्लब की संचालक अमरजीत कौर ने कहा कि बूसाखी किसी धर्म विशेष का त्योहार नहीं है। बल्कि यह पूरे देश में मनाई जाती है। करीब छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुई गेहूं की फसल की कटाई इस दिन शुरू की जाती है। पंजाब और सिख समाज में इसका खास महत्व है। क्योंकि इसी दिन 1699 में दसवें गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस कारण बैसाखी धार्मिकता, सामाजिकता व आर्थिकता का प्रतीक भी है। क्लब के डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से आने वाले सभी त्योहार इसी तरह सेलिब्रेट किए जाएंगे।