फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एनएमसी बिल के खिलाफ आईएमए के डाक्टरों का प्रदर्शन

एनएमसी बिल के खिलाफ आईएमए के डाक्टरों का प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
एनएमसी बिल के खिलाफ आईएमए के डाक्टरों का प्रदर्शन
एनएमसी बिल के खिलाफ आईएमए के डॉक्टरों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने केंद्र सरकार की ओर से तैयार किए बिल नेशनल मेडिकल कमीशन के खिलाफ झंडा उठा लिया है। मंगलवार को डॉक्टरों ने हड़ताल कर काला दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को एक मांगपत्र भी सौंपा।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अमनदीप अग्रवाल और डॉ. मक्खन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से नेशनल मेडिकल कमीशन संबंधी तैयार किया गया बिल उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बिल से केंद्र सरकार इंडियन मेडिकल काउंसिल को समाप्त करना चाहती है। यदि बिल पास हो गया तो एनएमसी भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाएगा। मेडिकल कॉलेजों की शिक्षा और भी महंगी हो जाएगी। इस कमीशन में सभी 25 सदस्यों में से सिर्फ पांच ही चुने हुए होंगे, अन्यों का मेडिकल से कोई संबंध नहीं होगा। इस मौके पर डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. संजीव जिंदल, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. अमित सिंगला, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रविंदर बांसल, डॉ. नवजोत कालड़ा, डॉ. किरन बाली, डॉ. यशपाल, डॉ. सुरिंदर सिंगला, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. विक्रम जैन मौजूद थे।
विज्ञापन



फोटो:02एसजीआरपी01: संगरूर में रोष प्रदर्शन करते आईएमए के डॉक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed