फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चुनावी फायदे के लिए सरपंच पर गांव का नाम बदलने का आरोप

चुनावी फायदे के लिए सरपंच पर गांव का नाम बदलने का आरोप

Fri, 14 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
चुनावी फायदे के लिए सरपंच पर गांव का नाम बदलने का आरोप
महिला सरपंच पर गांव का नाम बदलने के आरोप
विज्ञापन

गांव कोटली खुर्द के लोगों ने डीसी को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव कोटली खुर्द के लोगों ने गांव की महिला सरपंच पर चुनावी फायदा लेने के लिए गांव का नाम बदलने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा को शुक्रवार को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें गांव का पहले वाला नाम कोटली खुर्द रखने की मांग की है।

गांव निवासी भोला सिंह दरबार सिंह ने आरोप लगाते बताया कि पूर्व अकाली भाजपा सरकार की ओर से जिले के गांव कोटली खुर्द का नाम प्रेम कोटली कर दिया गया था। इस संबंध में 4 अगस्त 2016 को नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके खिलाफ जब गांव के लोगों ने विरोध जताया तो उनकी की ओर से जिला प्रशासन से जांच की मांग की गई थी। लोगों ने बताया कि गांव की महिला सरपंच ने चुनावी फायदा लेने के लिए पंचायत के साथ मिलकर बिना प्रस्ताव डाले गांव का नाम बदलने के लिए कार्रवाई की है, जिस पर सरकार ने भी सहयोग किया है। भोला सिंह दरबार सिंह ने बताया कि गांव कोटली खुर्द का नाम कुछ लोगों ने जान बूझकर प्रेम कोटली कर दिया है। इसको वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। डीसी दीप्रवा लाकरा का कहना था कि उक्त मामले संबंधी जांच चल रही है। अगर गलत तरीके से गांव का नाम बदला गया है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed