फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुरु तेग बहादुर नगर और महालक्ष्मी नगर में भी फैला डायरिया

गुरु तेग बहादुर नगर और महालक्ष्मी नगर में भी फैला डायरिया

Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर नगर और महालक्ष्मी नगर में भी फैला डायरिया
लुधियाना में डायरिया का कहर बढ़ा
विज्ञापन

लुधियाना। ग्यासपुरा की सम्राट कालोनी, मक्कड़ कालोनी के बाद डायरिया ने अब गुरु तेग बहादुर नगर और महा लक्ष्मी नगर में भी अपने पैर पसार लिए है। सेहत विभाग की तरफ से लगाए गए कैंप के दौरान इन इलाकों से मरीज पहुंचे। इन इलाकों में 31 मरीज सिविल अस्पताल व साहनेवाल के कम्यूनिटी हेल्थ में भेजे जा चुके है।
शनिवार को ढाई साल की सीरत, रामेश्वर गुप्ता, रमणदीप (12) पुष्पा देवी (43), आरती देवी(24) को साहनेवाल के सिविल अस्पताल व ज्योति (13), अमन (7), बबली (10), संध्या (4), अनुष्का (8) समेत 16 मरीजों सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। दूसरे दिन मरीजों की संख्या बढ़ गई। शनिवार को कैंप में 165 नए मरीज सामने आए। शुक्रवार को 89 मरीज मिले थे। डिस्ट्रिक्ट एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. रमेश भगत ने बताया कि अभी तक अस्पतालों में 31 मरीज दाखिल है, जिनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। विकास माडल स्कूल में कैंप लगाया गया है, जिसमें लगातार मरीजों का आना जारी है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी कैंप जारी रहेगा।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से 13 टीमों बनाई गई है। टीमों ने करीब 1769 घरों का दौरा भी कर लिया है। इस दौरान टीम ने 1062 क्लोरीन की गोलियां, 231 ओआरएम के पैकेट भी बांटे है। नगर निगम यह दावा कर रहा था कि पानी पूरी तरह से साफ है। वहीं मेयर, इलाका पार्षद सहित कई अधिकारियों ने शनिवार को माना कि कहीं न कहीं पानी की कंटेमिनेशन जरूर हुई है। निगम ने शनिवार को इंद्रा कालोनी, सूआ रोड व सम्राट कालोनी के ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई बंद कर दी। फिलहाल 11 टैंकरों से इलाके के लोगों को पानी भेजना शुरू कर दिया गया है। इसमें आठ टैंकर नगर निगम ने लगाए हैं। एक टैंकर इलाका पार्षद अमनदीप कौर व दो टैंकर जगबीर सिंह सोखी के वार्ड से मंगाए गए हैं। एक्सईएभन हरमेश लाल ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने सारे इलाके की चेकिंग की थी, उन्हें कहीं भी कंटेमिनेशन नहीं मिली थी, लेकिन शनिवार को लोगों ने उन्हें बताया कि सुबह के वक्त नलों से गंदा पानी आता है। नगर निगम के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने के काम में लगा दिए गए हैं, तब तक ट्यूबवेल बंद कर टैंकरों से सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाका पार्षद के पति कुलविंदर सिंह ने बताया सम्राट कालोनी में कुछ लोगों ने नए कनेक्शन लगवाए, जो लूज रह गए। यह भी बीमारी की एक वजह बनी। इसलिए जब तक फाल्ट दूर नहीं हो जाता, तब तक ट्यूबवेल चालू नहीं किए जाएंगे। नगर निगम के एसई राजिंदर सिंह ने दावा किया कि इंद्रापुरी रोड पर पानी में कंटेमिनेशन की वजह मिल गई है। उन्होंने बताया कि कुछ अर्सा पहले एक मोबाइल कंपनी ने रोड पर तारें डाली थी। उन्होंने ड्रिलिंग करते वक्त पाइपें तोड़ दी। पाइप टूटने पर डी ज्वाइंट लगाना होता है, लेकिन उन्होंने ट्यूबों से पाइप को बांध दिया, और गड्ढे को भर दिया। बाद में उस पर सड़क भी बन गई। इस बीच मेनहोल से पानी रिसकर टूटी हुई पाइपों के संपर्क में आ गया, और घरों में सप्लाई हो गया। फिलहाल इस पाइप को एक हिस्सा लॉक कर दिया गया है।

नेताओं के कारण फैलता है डायरिया: मेयर
इस बीच इलाके में पहुंचे मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा ने डायरिया फैलने के लिए सियासतदानों को बड़ा जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि नेता यारियां निभाते हैं, इसलिए ही डायरिया फैलता है। मेयर मक्कड़ कालोनी, सम्राट कालोनी में डायरिया फैलने के बाद जायजा लेने के लिए विकास माडल स्कूल में पहुंचे थे। मेयर ने कहा कि खुद नेता ही अवैध कनेक्शनों व अवैध प्लंबरों को शह देते हैं। उन्होंने कई बार अवैध प्लंबरों को पकड़वाया। कई बार अवैध कनेक्शन भी काटे, लेकिन हर बार नेता उनकी पैरवी करने पहुंच गए, और प्लंबरों को छुड़वा ले गए। मेयर ने कहा कि नेता ऐसे लोगों को शह देना बंद कर दें, तो वह अवैध प्लंबरों व अवैध कनेक्शन लगाने वालों पर आसानी से एक्शन ले लेंगे। मेयर ने कहा कि बीमारी फैलने की वजह पर जांच कराई जाएगी। अगर फील्ड स्टाफ या अफसरों की लापरवाही पाई गई तो एक्शन लिया जाएगा। अगर लोगों ने अवैध कनेक्शन लिए हुए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed