फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   15 patients of black fungus come in Bathinda panic victim among sugar-stricken Corona infected

बठिंडा में ब्लैक फंगस के 15 मरीज आए सामने, शुगर पीड़ित कोरोना संक्रमितों में दहशत का माहौल

Tue, 18 May 2021 11:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
15 patients of black fungus come in Bathinda panic victim among sugar-stricken Corona infected
बठिंडा। कोरोना संक्रमित होने के बाद ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे शुगर पीड़ित लोगों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक पंद्रह के करीब ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ चुके हैं। इसकी पुष्टि निजी डॉक्टर रोहित ने की। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को लेकर उन शुगर पीड़ितों में दहशत पाई जा रही जो हाल ही में कोरोना को मात देकर वापस घर लौटे हैं। डॉक्टर रोहित ने बताया कि उनके पास तीन ब्लैक फंगस मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से एक मरीज का ऑपरेशन चंडीगढ़ पीजीआई में किया गया है। डॉ. रोहित ने बताया कि कोरोना संक्रमित जिन मरीजों को शुगर है, उनका खून जमने के बाद शरीर के अंदर एक हिस्से में कालापन आना शुरू हो जाता है। इस कारण मरीज को ज्यादा परेशानी होने लगती है। उन्होंने बताया कि अब तक जो पंद्रह मामले सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर मरीज आंखों के ब्लैक फंगस का शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed