{"_id":"5936d9a34f1c1ba7158b458d","slug":"1496766899613-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की ब्रेक फेल, बेकाबू होकर सफेदे के पेड़ से टकराया, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की ब्रेक फेल, बेकाबू होकर सफेदे के पेड़ से टकराया, 13 घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू टेंपो टेपों पेड़ से टकराया, 13 घायल
डेहलों के पास मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ हादसा, तीन गंभीर
चंडीगढ़ के नया गांव से पक्खोवाल रोड स्थित एक रिजोर्ट में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डेहलों के पास ब्रेक फेल होने से बेकाबू टेंपो सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। शोर सुनने के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पीसीआर मुलाजिम और थाना डेहलों पुलिस ने घायलों को साहनेवाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद सभी को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया। घायलों की पहचान काकू, अनिल, सन्नी, राहुल, सोनू, पंकज, सुरेश कुमार, मनीश कुमार, तरन, बैफल, राम, ठाकुर और धोनी के तौर पर हुई है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार घायलों का चंडीगढ़ स्थित नया गांव में कैटरिंग का काम है। मंगलवार सुबह सभी लोग पक्खोवाल रोड स्थित एक रिजोर्ट में आयोजित समारोह में काम करने एक टेंपो से जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे साहनेवाल क्रास कर डेहलों पहुंचे तो तेज रफ्तार टेंपो की ब्रेक फेल हो गई। आगे जा रहे लोगों को बचाने के चक्कर में बेकाबू टेंपो पेड़ से जा टकराया। इससे सभी लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सभी लोग अलग-अलग इलाकों में रहने वाले हैं और काफी समय से कैटरिंग का ही काम करते हैं। थाना साहनेवाल के एसएचओ राजवंत सिंह ने कहा कि सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।