{"_id":"59358ec64f1c1bfe6f8b4579","slug":"14966821959-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूलर द्वारा आत्महत्या करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूलर द्वारा आत्महत्या करने का मामला
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या करने के चार दिन बाद मिला सुसाइड नोट
ज्वेलर की दुकान से बरामदगी, कुछ लोगों पर पैसों के लिए परेशान करने का लगाया आरोप
परिजनों ने आरोपियों पर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
काली सड़क पर रहने वाले ज्वेलर अमरदीप सिंह कंडा के आत्महत्या करने के मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। आत्महत्या करने के चार दिन बाद कंडा की दुकान से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार कुछ लोगों को बताया जो उन्हें पैसे के लिए परेशान करते थे। सुसाइड चार पेज का है। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने उसमें लिखे व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने सुसाइड नोट थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
मृतक अमरदीप सिंह कंडा के बेटे मनीकरण ने कहा कि नोटबंदी के दौरान उसकी बहन की शादी तय हो गई थी। पिता के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार ले लिए। कुछ लोगों के पैसे तो उसके पिता ने वापस कर दिए, लेकिन लेनदारों ने दी हुई रकम पर मोटा ब्याज जोड़ दिया और पैसे ज्यादा बनाकर उसके पिता को परेशान करना शुरू कर दिया। एक जून को अमरदीप ने सुबह अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए भेज दिया और उसके बाद आत्महत्या कर ली। उस समय थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामले की जांच कर कार्रवाई कर दी। चार दिन बाद सोमवार को मनीकरण ने दुकान खोली तो उसकी दुकान से चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें अमरदीप ने उन सब लोगों के नाम लिखे थे जो उसे पैसे के लिए परेशान करते थे। मनी ने सारी बात तुरंत पुलिस को बताई और सुसाइड नोट पुलिस के हवाले कर दिया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि पुलिस को कंडा के बेटे ने सुसाइड नोट दिया है जो उसके मुताबिक दुकान से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।