{"_id":"59358dd14f1c1be46f8b4568","slug":"14966819504-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आफ इंडिया जरखड़ और किला रायपुर ने जीती चैंपियनशिप ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक आफ इंडिया जरखड़ और किला रायपुर ने जीती चैंपियनशिप ट्राफी
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीओआई जरखड़, किला रायपुर ने जीती चैंपियनशिप
खेलों के लिए 10 लाख की ग्रांट देने का एलान
ओलंपियन प्रिंथिपाल सिंह हॉकी फेस्टिवल संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कोका कोला, एवन साइकिल ओलंपियन प्रिंथिपाल सिंह हॉकी फेस्टिवल जरखड़ स्टेडियम में संपन्न हुआ। इसमें हॉकी के सीनियर वर्ग में बैंक ऑफ इंडिया इलेवन जरखड़ और जूनियर वर्ग में ग्रेवाल अकादमी किला रायपुर ने विजेता ट्राफी अपने नाम की। फ्लड लाइटों की रोशनी में रोमांचक और संघर्षपूर्ण फाइनल मैचों में बैंक ऑफ इंडिया इलेवन जरखड़ ने नीटा क्लब रामपुर को 4-2 से मात दी। आधे समय तक मुकाबला 2-2 तक बराबरी पर रहा। विजेता टीम की ओर से कप्तान गुरसतिंदर सिंह परगट और जतिंदरपाल सिंह विक्की ने 2-2 गोल किए। रामपुर की ओर से प्रेम सिंह और मनदीप सिंह ने 1-1 गोल किया।
जूनियर वर्ग में किला रायपुर ने जरखड़ अकादमी को 3-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से परमिंदर सिंह ने 2, रणबीर सिंह ने 1, जबकि जरखड़ की ओर से जसकरण सिंह ने 1 गोल किया। जूनियर वर्ग में किला जूनियर वर्ग में किला रायपुर के परमिंदरजीत और जरखड़ के परमजीत सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सीनियर वर्ग में जरखड़ के कप्तान परगट सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, रामपुर के गुरभेज सिंह को मैन ऑफ द मैच, जरखड़ के गोलकीपर पूरन सिंह को सर्वोत्तम गोलकीपर के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को एवन साइकिल की ओर से 40 साइकिल, जबकि जश्न इंटरप्राइजेज एंड स्पोर्ट्स वर्ल्ड लुधियाना के मालिक हरिंदर सिंह की ओर से जूनियर टीमों को 24 हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया।
चार शख्सियतों का सम्मान
जरखड़ खेलों के फाइनल समारोह में हॉकी इंडिया के नार्थ जोन के हाई परफार्मेंस मैनेजर तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद बाटला को ओलंपियन प्रिथिपाल सिंह हॉकी अवार्ड, एशियन साइकिलिंग कान्फेडरेशन के जनरल सचिव ओंकार सिंह, खेल विभाग के सहायक खेल निर्देशक करतार सिंह सैंबी, प्रसिद्ध खेल प्रमोटर एडवोकेट कुलवंत सिंह बोपाराय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जरखड़ हॉकी अकादमी की शान होगी बहाल : बिट्टू
जरखड़ खेलों के फाइनल समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जरखड़ हॉकी अकादमी गरीब परिवारों के बच्चों के लिए एक मार्ग दर्शक है। वह दिन दूर नहीं जब इस अकादमी में ओलंपियन स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे। पंजाब सरकार जरखड़ हाकी अकादमी की शान बहाल करेगी और हर संभव सहायता भी देगी। इस मौके पर उन्होंने जरखड़ स्टेडियम के लिए दस लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान किया।