{"_id":"5bbf7ca1bdec22500a143720","slug":"141539275937-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पाल में अव्यवस्था के खिलाफ शिवसेना ने दिया सिविल सर्जन दफ्तरपके बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पाल में अव्यवस्था के खिलाफ शिवसेना ने दिया सिविल सर्जन दफ्तरपके बाहर धरना
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना ने सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया
लुधियाना। शिव सेना पंजाब की तरफ से वीरवार को सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर पार्टी के चेयरमैन राजीव टंडन की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिविल अस्तपाल में सरकारी डाक्टरों व गली-मोहल्लों में झोला छाप डाक्टरों की तरफ से गरीब मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि ज्ञापन सौंप कर सिविल सर्जन की निगरानी में गरीब मरीजों की जिंदगियों से खिलवाड़ होने पर खूब खरी-खोटी सुनाई। नेताओं ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान डाक्टरों की लापरवाही से प्रतिदिन होने वाली मौतों, अस्पताल में मुफ्त दवाएं न मिलने व डाक्टरों की तरफ से लिखी दवाएं अस्पताल के सामने की दुकानों से ही मिलने से मरीजों की हो रही लूट के बारे में बताया। उन्होंने इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने के लिए एंबुलेंस के प्रबंध भी न होने के आरोप लगाए।