{"_id":"5b0c2f874f1c1bfa6e8b4fb5","slug":"141527525255-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी टीबी ड्रग नहीं बेचेंगे केमिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी टीबी ड्रग नहीं बेचेंगे केमिस्ट
Updated Mon, 28 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी टीबी ड्रग नहीं बेचेंगे केमिस्ट
दवाओं पर डिस्काउंट नहीं देने का लिया फैसला
रविवार को दोपहर बाद बंद रहेंगी दवा की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष नरेश जिंदल की अध्यक्षता में हुई। इसमें केमिस्टों को आ रही दिक्कतों पर विचार किया गया। फैसला लिया गया कि केमिस्ट, एंटी टीबी ड्रग की बिक्री नहीं करेंगे। विभाग ने इस दवा की बिक्री को आधार कार्ड से जोड़कर इसका पूरा रिकार्ड रखने और जिले के टीबी अधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंपने समेत अन्य औपचारिकताओं का बोझ दवा विक्रेताओं पर डाल दिया है। इतना रिकार्ड कायम रखना आम व छोटे केमिस्ट के बस की बात नहीं है। लिहाजा केमिस्ट इस दवा की बिक्री नहीं करेंगे। इस दौरान फैसला लिया गया कि दवाओं को जीएसटी बढ़ाने के कारण अब कोई भी दवा विक्रेता, उपभोक्ताओं को दवा पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं देगा। साथ ही हर रविवार को दोपहर दो बजे के बाद दवा की दुकानें बंद रखी जाएंगी। यदि किसी केमिस्ट ने उक्त फैसलों का उल्लंघन किया तो यूनियन कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में नरेश जिंदल को चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। मौके पर योगेश चोपड़ा, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, नरेश बांसल, संजय कुमार, दीपक कुमार, राजू कुमार, राकेश कुमार, गोपाल कुमार उपस्थित थे।