फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बकाया फीस जमा न करवाने पर बच्चों को स्कूल में नहीं घुसने दिया

बकाया फीस जमा न करवाने पर बच्चों को स्कूल में नहीं घुसने दिया

Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बकाया फीस जमा न करवाने पर बच्चों को स्कूल में नहीं घुसने दिया
फीस न देने पर बच्चों को लैब और लाइब्रेरी में बैठाया
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने डीसी ऑफिस घेरा, एडीसी ने डिप्टी डीईओ को दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बकाया फीस जमा न करवाने पर चंडीगढ़ रोड स्थित बीसीएम स्कूल-32 सेक्टर में पढ़ने वाले कुछ बच्चों को स्कूल में घुसने नहीं दिया गया। इससे गुस्साए परिजनों ने डीसी ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उनके साथ स्थानीयविधायक संजय तलवाड़ भी थे। डीसी के न होने पर उन्होंने एडीसी से बात की। एडीसी इकबाल सिंह संधू ने डिप्टी डीईओ चरनजीत सिंह की ड्यूटी लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पेरेंट्स राजीव शर्मा, जगजीत सिंह, सोनिया और रितु ने बताया कि मंगलवार को बच्चों का स्कूल में पहला दिन था। सुबह प्रार्थना के बाद उन्हें कक्षा में न बैठाकर लैब और लाइब्रेरी में गर्मी में बैठा दिया गया। बच्चों से कहा गया कि वह अपने माता-पिता से फीस का भुगतान जल्द करने को कहें। इसमें पहली से कक्षा 10 तक के बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

पेरेंट्स ने स्कूल मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को मानसिक तौर पर टार्चर कर धमकाया जा रहा है। उनका स्कूल के साथ कोर्ट केस चल रहा है। पेरेंट्स की ओर से कोई भी फीस बकाया नहीं है। एन्यूल चार्जेज, बिल्डिंग फंड देने के लिए स्कूल दबाव बना रहा है। जबकि मोहाली फीस कमेटी के आर्डर के तहत स्कूल से 9 करोड़ 74 लाख रुपये पेरेंट्स ने लेने हैं। इसलिए कोर्ट केस अभी जारी है। उन्होंने कहा कि स्कूल की लड़ाई पेरेंट्स के साथ है इसमें बच्चों को परेशान न किया जाए। पहले भी शिकायत दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर जगजीत सिंह, सजन सिंह, संजीव जैन, संदीप सिंह, सोनिया खुराना, रीतू वोहरा, बाल किशन, कोमल पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed