फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कनाडा से आई मां को एयरपोर्ट से लाते समय दोराहा के पास हुए हादसे में दोनों की मौत

कनाडा से आई मां को एयरपोर्ट से लाते समय दोराहा के पास हुए हादसे में दोनों की मौत

Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
कनाडा से आई मां को एयरपोर्ट से लाते समय दोराहा के पास हुए हादसे में दोनों की मौत
कनाडा से आई मां को एयरपोर्ट से लाते हुए हादसे में दोनों की मौत (लुधियाना)
विज्ञापन

बुरी तरह से पिचक गई कार को काट कर निकाले गए दोनों के शव
तेज रफ्तार कार सड़क पर जा रहे ट्रक के पीछे जा घुसी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दोराहा जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मुल्लांपुर के रहने वाले मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवक का दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया। युवक कनाडा से आई अपनी मां को दिल्ली एयरपोर्ट से मुल्लांपुर स्थित घर लेकर जा रहा था। कार-ट्रक के बीच इतने बुरे तरीके से फंसी हुई थी कि कार को काट कर दोनों के शव बाहर निकाले गए। मृतक युवक की पहचान मुल्लांपुर के रहने वाले मनवीर सिंह (27) और उसकी मां भगवंत कौर के रूप में हुई है। इस हादसे में घायल हुआ मनवीर सिंह का दोस्त रोहित डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना मिलने के बाद थाना दोराहा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद मुल्लांपुर इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई। कुछ लोग तो घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।
मुल्लांपुर में समाज सेवा करने वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंदीप की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। उनका मुल्लांपुर में किताबों का कारोबार है। उसकी मां विदेश गई हुई थी। वीरवार रात को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। वह अपनी मां को एयरपोर्ट से लेकर मुल्लांपुर स्थित घर जा रहा था। वह अपने साथ अपने दोस्त को भी ले गया। जब गाड़ी दोराहा जीटी रोड पर पहुंची तो एक ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। इस हादसे में मनवीर और उसकी मां ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोस्त बुरी तरह से घायल है। जिसका डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख कारोबारी का परिवार खत्म
भगवंत कौर शहर के प्रमुख कारोबारी एवं बख्तावर बुक डिपो के संचालक की पत्नी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed