{"_id":"6877da70fbda13396f0cd360","slug":"14-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-111123-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे
Wed, 16 Jul 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में माॅडल टाउन के ग्लोबल वे इमिग्रेशन मालिकों पर अब एक और मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि आरोपियों ने संगरूर के धूरी स्थित गांव बेनड़़ा निवासी चनदीप सिंह को विदेश में सेटल कराने और वीजा लगवाने के नाम पर उससे 14 लाख रुपये ठगे। थाना मॉडन टाउन पुलिस ने चनदीप सिंह की शिकायत पर ग्लोबल वे इमिग्रेशन की वीनू मल्होत्रा और करण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कई लोगों ने ठगी के आरोप लगाकर ग्लोबल वे इमिग्रेशन के बाहर प्रदर्शन किया था। कई लोग तो टंकी पर चढ़ गए थे। उसके अलावा कई लोगों ने मामले दर्ज कराए हैं। आरोपी काफी समय जेल में भी रह चुके हैं।
उधर, जालंधर के फिल्लौर इलाके में रहने वाली ज्योति बाला की शिकायत पर थाना मोती नगर की पुलिस ने नेवा इंटरप्राइजेज की माही शर्मा, इशिका उर्फ नूर, रविंदर सिंह उर्फ विक्की और चार पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ज्योति बाला के मुताबिक आरोपियों ने उसके बेटे का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर उससे चार सवा चार लाख रुपये लिए।