फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भाजपा के दवाब तले सिट मुखी आईजी कुंवर का हुआ तबादला-पीडित परिवार

भाजपा के दवाब तले सिट मुखी आईजी कुंवर का हुआ तबादला-पीडित परिवार

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के दवाब तले सिट मुखी आईजी कुंवर का हुआ तबादला-पीडित परिवार
‘भाजपा के दबाव में हुआ आईजी का तबादला’
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों का दावा, आईजी की गैर हाजिरी में टीम के बाकी सदस्य अधूरी चार्जशीट अदालत में करेंगे पेश
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गोलीकांड में जान गंवाने वाले कृष्ण भगवान सिंह का बेटा सुखराज सिंह और गुरजंट सिंह के पिता साधू सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रहे आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह का तबादला चुनाव आयोग ने भाजपा के दबाव में किया है। सुखराज और साधू ने आरोप लगाया कि अकाली दल ने साजिश के तहत आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की शिकायत भारतीय चुनाव आयोग के पास की। उन्होंने संदेह जताया कि अब एसआईटी के बाकी सदस्य आईजी की गैरहाजिरी में मामले की अधूरी चार्जशीट अदालत में पेश कर पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, पूर्व आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी चरणजीत शर्मा और अकाली नेता मनतार सिंह बराड़ को बचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि अगले कुछ दिनों में ही उक्त मामले की चार्जशीट अदालत में पेश की जाने वाली है। पीड़ितों ने चुनाव आयोग से मांग की कि आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह का उसी एसआईटी में जल्द तबादला किया जाए। उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग को इस संबंध में पिछले दिनों दिल्ली में भी अपना मांग सौंपा था लेकिन अभी तक आयोग की तरफ से उनके पास कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed