{"_id":"5c53215abdec22737548ac01","slug":"131548951898-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से उम्मीद छोड किसानों की मदद में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से उम्मीद छोड किसानों की मदद में आए लोग
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा
ओलावृष्टि से तबाह फसल पीड़ितों की मदद करेंगे ग्रामीण
गांव हमीदी में विभिन्न संगठनों ने सरकार के रवैये से निराशा जताकर लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पिछले दिनों हुई बरसात व ओलावृष्टि से तीन गांवों की फसलों के हुए नुकसान के मद्देनजर गांव हमीदी में ग्राम पंचायत, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, भारतीय किसान यूनियन उगराहां, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा व विभिन्न संगठनों के नेताओं ने बैठक की, जिसमें सरकार से उम्मीद छोड़कर गांव पंजगराईं, माणकी व बापला में बरसात व ओलावृष्टि फसलों के हुए नुकसान के लिए किसानों की मदद का फैसला लिया। इस अवसर पर पंच जसविंदर सिंह मांगट, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमनदीप सिंह सोही, समाज सेवी मास्टर पिसौरा सिंह धालीवाल, जत्थेदार ऊदे सिंह, एकम सिंह दयोल, शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान हरप्रीत सिंह दयोल, पंच अमर सिंह चोपड़ा, पंच मग्घर सिंह, जैलदार केवल सिंह, किसान नेता बलराज सिंह हमीदी, केवल सिंह सहौर, कुलदीप सिंह रंधावा ने कहा कि बरसात व ओलावृष्टि के कारण फसलों के हुए भारी नुकसान के कारण ग्रामीणों ने मदद का फैसला लिया है। क्योंकि प्रदेश सरकार व प्रशासन ने अभी तक पीड़ित किसानों की कोई सुध नहीं ली है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जगरूप सिंह रानू, जरनैल सिंह, जगसीर सिंह चीमा, नंबरदार मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह रंधावा, गुरजंट सिंह, चेतन कुमार, बचित्तर सिंह, चमकौर सिंह, गुरजंट सिंह, क्रम सिंह, जगराज सिंह, सुखचैन सिंह, नायब सिंह दयोल, काका सिंह व अन्य गांव निवासी बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार से उम्मीद छोडकर खुद पीडित किसानों की मदद करने का प्रण किया।