फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सीरियस मरीज को रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से ना भागे डाक्टर-सेहत मंत्री

सीरियस मरीज को रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से ना भागे डाक्टर-सेहत मंत्री

Sat, 16 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सीरियस मरीज को रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से ना भागे डाक्टर-सेहत मंत्री
गंभीर मरीजों को रेफर कर जिम्मेदारी से न भागें डॉक्टर: सेहत मंत्री
विज्ञापन

पंजाब में आएंगे 306 आम व 41 नए स्पेशलिस्ट डाक्टर
बोले-गोबिंदगढ़ ईएसआई अस्पताल का दौरा जल्द करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा है कि पंजाब के सेहत अस्पतालों में चल रही डाक्टरों की कमी जल्द पूरी होने वाली है। आने वाले दो महीनों में पंजाब भर में 306 आम डाक्टर और 41 स्पेशलिस्ट डाक्टर एनएचएम स्कीम के तहत रखे जाएंगे। इन डाक्टरों ने हाल ही में अपना डाक्टरी कोर्स पूरा किया है।
ब्रह्म महिंदरा ने कहा कि पंजाब के सेहत विभागों में एनएचएम अधीन 41 स्पेशलिस्ट डाक्टर रखे जा रहे हैं वहीं 306 आम डाक्टरों की कमी भी पूरी होगी। सेहत विभागों के सीएमओ से सेहत मंत्री ने कहा कि वह किसी भी मरीज को आनन फानन में रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से न भागें बल्कि मरीज को अस्पताल में हर संभव उपचार दें। सभी सीएमओ को आदेश दिए जा रहे हैं अगर जरूरी हो मरीज को तभी रेफर किया जाए। मुझे पहले भी ऐसी कई शिकायतें मिली थीं। ऐसा पिछली सरकार के घटिया सेहत प्रबंधों के कारण चल रहा था। पिछले 10 वर्षों में अकाली-भाजपा सरकार ने सेहत विभाग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। किंतु अब ऐसा नहीं होने दिए जाएगा। मंडी गोबिंदगढ़ के ईएसआई अस्पताल में चल रही अनियमितताओं के सवाल पर सेहतमंत्री ने कहा कि वह एक दिन यहां आकर अस्पताल का दौरा करेंगे जो भी परेशानी होगी उसे दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के गांव वजीराबाद में एक औद्योगिक यूनिट का शिलान्यास करने आए सेहत मंत्री ने कहा कि बहुत खुशी होती है कि मंडी गोबिंदगढ़ में नये यूनिट लग रहे हैं और बंद पड़े यूनिट भी चालू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:16जीबीजीपी02: फतेहगढ़ साहिब के गांव वजीराबाद में एक उद्योगिक यूनिट का शिलान्यास करते सेहतमंत्री ब्रहम महिंदरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed