{"_id":"5b0eceb94f1c1bac6e8b5519","slug":"131527697081-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय किसान महां संगठन के आहवान पर एक से दस जून तक किसान करेगें राष्ट्र व्यापी हडताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय किसान महां संगठन के आहवान पर एक से दस जून तक किसान करेगें राष्ट्र व्यापी हडताल
Updated Wed, 30 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन की हड़ताल पर किसान संगठन दो फाड़
राष्ट्रीय किसान महासंगठन ने किया है देशव्यापी हड़ताल का आह्वान
पहली से दस जून तक किसान फसल, सब्जी लेकर नहीं जाएंगे मंडी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। राष्ट्रीय किसान महासंगठन के आह्वान पर एक जून से दस जून तक देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। इस दौरान दस दिन तक किसान अपनी फसल या सब्जी बेचने मंडियों में नही जाएंगें । वहीं दूसरी तरफ इस हड़ताल का अंदरखाने कई किसान विरोध भी कर रहे है पर खुलकर सामने नही आ रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर के नेता रेशम सिंह ने बताया कि किसान जीतोड़ मेहनत कर फसलों व सब्जियों को बीजता है कि उसे अच्छी कमाई होगी। सरकारों की तरफ से किसानों को फसलों सब्जियों का उचित मूल्य नहीं दिया जाता है। कुछ बिचौलिए किसान से सस्ती फसल व सब्जी के खरीदने के बाद उसे चार गुना कीमत पर बेचते हैं। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होनें बताया कि राष्ट्रीय किसान महासंगठन में 170 के करीब किसान यूनियन शामिल है। पंजाब में से सिदूपुर किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह रल्लेवाल को कोर कमेटी में सूबा अध्यक्ष बनाया गया है।
किसान नेता ने बताया कि सिर्फ किसान ही मंडियों का बायकाट कर हड़ताल कर रहे हैं। कोई आम व्यक्ति किसानों के घर जाकर कुछ खरीदना चाहे तो खरीद सकता है। किसान अपनी फसल या सब्जी को बेचने नही जाएंगे। इसके लिए पूरे सूबे के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 31 मई को बडे़ स्तर पर बठिंडा में झंडा मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि वह उक्त हड़ताल का विरोध भी नही करते हैं, पर सहमत भी नही है। उन्होंने कहा कि जो लोग हर रोज कमाई कर रोजी रोटी कमाते हैं, वह दस दिन कहां से कमाएंगे। पहले उनका कोई प्रबंध किया जाए, इसके बाद हड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ किसान जत्थेबंदिया लोगों को आपस में लड़वाना चाहती हैं।