फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब सरकार का विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा से जोडने का प्रयास

पंजाब सरकार का विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा से जोडने का प्रयास

Tue, 17 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार का विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा से  जोडने का प्रयास
सरकार का व्यवसायिक शिक्षा देने पर फोकस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वजीफा योजना में होनहार विद्यार्थियों को मिलती है ट्यूशन फीस में छूट: डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्रदेश सरकार की तरफ से तकनीकी शिक्षा को घर घर पहुंचाने के लक्ष्य से शुरू की गई ’मुख्यमंत्री वजीफा योजना’ के अंतर्गत दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में छूट दी जाती है। यह योजना सरकारी बहुतकनीकी कालेज ( लड़कियां) लुधियाना में शुरू की गई है।
डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया की सरकार की तरफ से यह योजना राज्य के होनहार विद्यार्थियों को व्यवसायिक तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए शुरू की गई है। दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक हासिल करने वाली छात्राएं यदि सरकारी बहुतकनिकी कालेज में तीन साल के डिप्लोमा में प्रवेश लेती हैं तो उन्हें अंकों के हिसाब से ट्यूशन फीस में से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा में 60 से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 70 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ होगी। 70 से 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को 80 प्रतिशत, 80 से 90 प्रतिशत अंक हासिल करन वालों को 90 प्रतिशत और 90 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं की 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल ने बताया कि लुधियाना जिले के एकमात्र सरकारी बहुतकनीकी कालेज ( लड़कियां) में इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नालॉजी, गारमेंट मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नालॉजी, फैशन डिजाइन और डिप्लोमा इन माडर्न आफिस प्रेक्टिस ( सभी तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठयक्रम) में दाखिला लेने के लिए छात्राएं संपर्क कर सकतीं हैं। यह योजना सिर्फ सरकारी बहुतकनीकी कालेज में ही चल रही है। सरकारी बहुतकनीकी कालेज ( लड़कियां) लुधियाना में प्रदेश सरकार की अन्य योजनाएं भी लागू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed