{"_id":"5aa40fc44f1c1bb6758b4a5b","slug":"131520701380-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल डायरी और पैन संभालकर रखें सुखबीर, जेल में दिनचर्य लिखने के काम आएगी : सांसद बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल डायरी और पैन संभालकर रखें सुखबीर, जेल में दिनचर्य लिखने के काम आएगी : सांसद बिट्टू
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लाल डायरी और पेन संभालकर रखें सुखबीर’
सांसद बिट्टूू बोले, जेल में दिनचर्या लिखने के काम आएगी
सीएम से सुखबीर और मजीठिया को जेल भेजने की करेंगे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के रविवार को लुधियाना दौरे से पहले कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने तैयारियों का जायजा लिया और वर्करों से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल अपनी लाल डायरी और पेन संभालकर रखे, उन्हें जेल में दिनचर्या लिखने के काम आएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बादल परिवार व बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को पूर्व सरकार में किए गए घोटालों के चलते उन्हें जेल में डालने की मांग करेंगे।
एमपी बिट्टू ने कहा कि अभी कैप्टन का पूरा ध्यान पूर्व अकाली-भाजपा सरकार कई ओर से लूटे गए खजाने को भर पर प्रदेश की आर्थिक हालात को पटरी पर लाने में लगा है। अब एक साल बाद पंजाब की आर्थिक स्थिति पटरी पर आती भी दिखनी शुरू हो गई है। उन्होंने शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल की ओर से पोल खोल रैलियों पर लाल डायरी के जरिये अफसरों को धमकाने पर कहा कि सुखबीर डायरी किस मुंह से दिखाते है। वह यह डायरी व पेन संभालकर रखे, क्योंकि कुछ समय बाद पूरे बादल परिवार व बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में बैठकर इसी के साथ अपनी पूरी दिनचर्या लिखनी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस सरकार को इसी मुद्दे को लेकर सत्ता सौंपी है। एक साल पूरा होने पर मीडिया में दिखाई डिबेट में भी लोग यही मांग उठा रहे है। अब बस कैप्टन के बजट सेशन से फ्री होने की देर है, उसके बाद वह इसी ओर अपना ध्यान देंगे।
‘कैप्टन सरकार सभी वादे पूरे करेगी’
सांसद बिट्टू ने कहा कि सत्ता से पहले कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। अब इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया है, इंडस्ट्री को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली दी गई है। घर-घर नौकरी के तहत कल पांच हजार युवाओं को खुद सीएम नौकरी पत्र बांटने आ रहे है। अवैध माइनिंग में कांग्रेस विधायकों के नाम आने बारे सांसद बिट्टू ने कहा कि ऐसी कोई खुफिया रिपोर्ट तो केवल सीएम के पास होती है। इसी गलत रूप में लीक करके मीडिया के जरिये फैलाना शरारती लोगों का काम है। कैप्टन सरकार में किसी भी तरह के माफिया को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना में कही भी गैर कानूनी माइनिंग नहीं होती है। फिल्लौर में भी सीएम ने कानूनी खड्डों में ही अवैध रूप से मशीनरी के इस्तेमाल को पकड़ा था।
विज्ञापन
‘संसद में चुपचाप बैठे रहते हैं अकाली सांसद’
सांसद बिट्टू ने कहा संसद के दोनों सदनों में एनडीए व यूपीए के हर स्टेट के पार्टियां के सांसद वेल में पहुंचकर अपने राज्य के हितों के लिए रोष जता रहे है। केवल अकाली दल के सांसद अपनी बेंचों पर बैठे रहते हैं। लुधियाना के मेयर के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ सांसद भी है। जाखड़ 15-16 मार्च को दिल्ली में होंगे और केंद्रीय नेतृत्व के भी वहां होने की सूरत में इस पर फैसला होने की संभावना है।