फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   13 arrest with china dor in ludhiana

चीनी डोर के 965 गट्टू के साथ 13 गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 11:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
13 arrest with china dor in ludhiana
लुधियाना। चीनी डोर के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने मुहिम चलाते हुए एक ही दिन में दस मामले दर्ज कर लिए। पुलिस ने 14 लोगों को नामजद कर 13 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 965 गट्टू बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाते हुए थाना दरेसी पुलिस ने एक व्यक्ति से 54 गट्टू बरामद किए। एक आरोपी फरार हो गया। सलेम टाबरी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 618 गट्टू बरामद किए। वहीं बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दो लोगों को काबू कर 74 गट्टू बरामद किए। थाना कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति से 31 गट्टू बरामद किए। थाना डिवीजन दो पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर 15 गट्टू बरामद किए हैं। थाना डिवीजन चार पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर 48 गट्टू बरामद किए हैं। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 गट्टू बरामद किए हैं। थाना डिवीजन सात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 गट्टू बरामद किए हैं। 24 दिसंबर से लेकर अब तक पुलिस ने 24 मामलों में 31 लोगों को नामजद किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 1463 गट्टू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed