फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर मिर्ची पाऊडर से हमला भाजपा की बोखलाहट-आप नेता जीदा

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर मिर्ची पाऊडर से हमला भाजपा की बोखलाहट-आप नेता जीदा

Thu, 22 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर मिर्ची पाऊडर से हमला भाजपा की बोखलाहट-आप नेता जीदा
सरकार और एजेंसियां सतर्क होती तो अमृतसर ब्लास्ट न होता: आप
विज्ञापन

पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल, पंजाब को चाहिए फुल टाइम गृह मंत्री
आप के जिलाध्यक्ष बोले-केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से हमला, भाजपा की बौखलाहट
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। आप के प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। क्योंकि पंजाब के पास फुल टाइम गृह मंत्री नहीं है। गर्ग ने आरोप लगाया कि पंजाब का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास है, जिनके पास समय नहीं कि वो पंजाब की कानून व्यवस्था पर ध्यान दे सकें। आप नेताओं ने साझे बयान में कहा कि अगर पंजाब सरकार एवं खुफिया एजेंसियां पहले से ही सतर्क होती तो शायद अमृतसर में आतंकी ब्लास्ट नहीं होना था। इस के अलावा बठिंडा जिले के रामपुरा में एक छात्र को किडनैप कर उसकी हत्या की गई है, उसमें साफ तौर पर पुलिस की नालायकी है। आप नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार पंजाब विरोधी ताकतें पंजाब में आतंकवाद को जिंदा कर दहशत फैलाने की चालें चल रही है।जिस संबंधी पंजाब सरकार और खुफिया तंत्र को एक्टिव होकर इस नापाक पंजाब विरोधी ताकतों को मूंहतोड जवाब देना चाहिए। इसके अलावा पंजाब की भाइचारक सांझ को तोड़ने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करें।
वहीं आम आदमी पार्टी बठिंडा के जिला अध्यक्ष नवदीप ने कहा कि केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में हुआ मिर्च पाउडर से हमला भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है। इसी कड़ी के तहत भाजपा ने साजिश के तहत केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर हमला कराया।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आप 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से तैयारिंया शुरू कर दी गई है। इसी कडी के तहत आप के बरनाला से विधायक और आप के पंजाब यूथ विंग प्रभारी मीत हेयर ने वीरवार को जिले के सभी आप वर्करों के साथ एक अहम बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed