फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डेयरी विभाग की तरफ से लोगों को किया जा रहा दूध और दूध पदार्थो संबंधी जागरुक

डेयरी विभाग की तरफ से लोगों को किया जा रहा दूध और दूध पदार्थो संबंधी जागरुक

Sat, 23 Jun 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
डेयरी विभाग की तरफ से लोगों को किया जा रहा दूध और दूध पदार्थो संबंधी जागरुक
दूध और दूध से बने पदार्थों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

लुधियाना। लोगों को दूध और दूध के पदार्थों की खुराकी के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए पंजाब डेयरी विकास बोर्ड ने जगह जगह कैंप लगाकर दूध और दूध पदार्थों के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह कैंप पंजाब सरकार की तरफ से शुरु किए गए मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत लगाए जा रहे है। ऐसे कैंप का आयोजन गांव राणवा में किया गया। विभाग के डिप्टी डायरेक्ट दिलबाग सिंह हांस ने बताया कि विभाग की तरफ से गांव राणवा में लगाए गए इस सैमीनार में डॉ. विवेक मोहन, सेवामुक्त संयुक्त निर्देशक, पशु पालन विभाग और डॉ. दर्शन सिंह चीमा ने दूध उत्पाकों को दूध की संभाल और पशुओ की देखभाल के बारे में जानकारी दी। इस सैमीनार में पचास से ज्यादा पशु पालकों और दूध उत्पादकों ने हिस्सा लिया। हांस ने बताया कि यह सेमिनार गांव में लगाए जा रहे है। 26 जून को गांव राड़ा, 28 को गांव मदनीपुर और 30 को गांव दाउमाजरा में यह सेमिनार करवाए जाएंगे। हांस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें लगता है कि किसी भी जगह दूध या दूध पदार्थो में किसी तरह की मिलावट हो रही है तो तुरंत उनके ध्यान में लाए जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed