फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   उद्ममियों ने किसानों को जली फसल के लिए दिया 4.95 लाख का सहयोग

उद्ममियों ने किसानों को जली फसल के लिए दिया 4.95 लाख का सहयोग

Thu, 31 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
उद्ममियों ने किसानों को जली फसल के लिए दिया 4.95 लाख का सहयोग
उद्यमियों ने जली फसल के लिए दिया 4.95 लाख का सहयोग
विज्ञापन

विधायक रणदीप और नगर काउंसिल कर्मियों ने दिए 21-21 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ के 12 बड़े उद्योगपतियों व हलके के प्रतिष्ठित संस्थानों के लोगों ने अप्रैल में किसानों की जली गेहूं की फसल के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उद्यमियों ने 4.95 लाख रुपये वीरवार को नगर काउंसिल में हलका विधायक काका रणदीप सिंह के हाथों बंटवाई। किसानों को राहत के लिए नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के समूह कर्मचारियों ने भी 21 हजार रुपये का योगदान विधायक को दिया, जिसमें विधायक काका रणदीप सिंह ने भी 21 हजार का योगदान डाला। वहीं एसडी स्कूल के चेयरमैन विनोद ढंड व आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष जगविंदर रहल ने भी योगदान दिया है। 9 प्रभावित किसानों को विधायक ने 3.70 लाख 600 रुपये की राशि प्रदान की। वहीं तीन अन्य गांवों चतरपुरा, जस्सड़ां, भद्दलथूहा के किसानों को री-वैरिफिकेशन के बाद सहायता राशि देने का भरोसा दिया।

इन किसानों को मिला 3.70 लाख मुआवजा
किसान जगदेव सिंह गांव डडहेड़ी की जली एक एकड़ गेहूं फसल के लिए 16 हजार मुआवजा, सतविंदर सिंह 9 एकड़ फसल के लिए एक लाख 44 हजार रुपये, जसविंदर सिंह 1.5 एकड़ पर 20 हजार रुपये, एक एकड़ वाले बलदेव सिंह और निर्मल सिंह को 16 हजार रुपये, चार एकड़ वाले किसान बलजिंदर सिंह को 64 हजार रुपये, जसविंदर सिंह को 32 हजार, तीन एकड़ वाले राजिंदर सिंह को 57 हजार और हरिंदर सिंह को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक काका रणदीप ने बताया कि इन किसानों को 8 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब के साथ अलग से राहत मुआवजा बैंक खातों में जमा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन: 31जीबीजीपी03: नगर काऊंसिल में किसानों को मुआवजा प्रदान करते हुए उद्योगपति व विधायक काका रणदीप सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू, डॉ मनमोहन कौशल व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed