फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लिफ्टिंग ना होने पर अकाली दल ने फूंका सरकार का पुतला

लिफ्टिंग ना होने पर अकाली दल ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 02 May 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लिफ्टिंग ना होने पर अकाली दल ने फूंका सरकार का पुतला
लिफ्टिंग न होने पर अकाली दल का प्रदर्शन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सरहिंद अनाज मंडी में गेहूं के ढीले प्रबंधोें को लेकर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी ने साथियों समेत कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं चनारथल की अनाज मंडी में भी जमकर रोष प्रदर्शन हुआ।
शिअद के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह चरनाथल, पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी, हलका बस्सी पठाना इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु और शिरोमणि स्त्री अकाली दल प्रधान मनप्रीत कौर हुंदल ने कहा कि किसान हितैषी कहाने वाली कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। बीते कई दिनों से मंडी में गेहूं की बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। उसकी विजिलेंस जांच भी हो चुकी है, लेकिन अब तक सरकार की नाकामियों से एक भी बोरी की लिफ्टिंग नहीं हुई। खुले में पड़े गेहूं पर मौसम की मार पड़ रही है और किसानों को मंडी में फसल सुखाकर लाने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं अकाली-भाजपा सरकार के समय कई दिन पहले मंडियों में खरीद प्रबंध मुकम्मल होते रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव लखवीर सिंह थाबला, कम संख्या दलित दल अध्यक्ष हरवेल सिंह माधोपुर, बीसी विंग अध्यक्ष मलकीत सिंह मठाड़ू, गुरबखश सिंह खानपुर, सर्कल बडाली से इंद्रजीत सिंह, मूलेपुर से मनदीप सिंह पोला, सर्कल सरहिंद से हरविन्दर सिंह बब्बल, प्रधान शेर सिंह, एससी विंग के गुरचरन सिंह हरबंसपुर, शहरी प्रधान परमिंदर सिंह, बीसी विंग सरहिंद प्रधान बलविंदर सिंह, प्रेम सिंह मलकोमाजरा, तरलोक सिंह बाजवा, सरपंच शमशेर सिंह, धरमिंदर सिंह हुंदल, भुपिंदर सिंह जल्ला, बलकार सिंह नबीपुर, सिंगारा सिंह, रवि हरलालपुर, साहिब सिंह, प्रेम बाड़ा, परमजीत सिंह चनालो और गुरमुक्ख सिंह जल्ला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: 02जीबीजीपी04: सरहिंद अनाज मंडी में सरकार का पुतला फूंकते हुए अकाली नेता व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed