{"_id":"5aad493a4f1c1bbf088b5ce5","slug":"121521305914-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 200 बच्चों ने लिया भाग, दिखाई अपनी काबलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 200 बच्चों ने लिया भाग, दिखाई अपनी काबलियत
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल बच्चों ने खेलों में दिखाई काबलियत
मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स का खेलो इंडिया जिला स्तरीय गेम्स शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
स्पेशल बच्चों ने आम लोगों से अपील की कि वह उनके उनपर दया ना करें, बल्कि उनका सहयोग करें, ताकि वह अपनी क्षमताओं के सहारे आगे बढ़ सकें। यह नारा उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयरस एंड स्पोर्ट्स (मयास) की ओर से खेलों इंडिया स्कीम के अंतर्गत शनिवार को शुरू हुई मयास खेलो इंडिया गेम्स में लगाया। दो दिवसीय इन खेलों का आयोजन गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हुआ। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ओलंपिक एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित मुकाबलों में जिले के 15 स्कूलों के करीब 200 स्पेशल बच्चों ने हिस्सा लिया। खेलों की शुरूआत टॉर्च रैली से की गई। इसमें शारीरिक, मानसिक, मूक बधिर, कम दृष्टि और आटिज्म ग्रस्त बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सॉफ्ट बॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, 25, 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। नीलम साईकिल के केके सेठ मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) लुधियाना सेंटर के इंचार्ज हरबंस सिंह, एसएसए से गुलजार व संजय गोयल के अलाअमरजीत कौर रियात, अशोक थापर, अशोक अरोड़ा, अनिल गोयल, सुरत सिंह दुग्गल, हरीष कुमार, भरत कल्याण, मंदीप सिंह बराड़, सुखजीत, हरजीत, निरंजन उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सचिव सूरत सिंह दुग्गल ने बताया कि जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी 23 व 24 मार्च को पटियाला में होने वाली राज्य स्तरीय स्पेशल खेल और मई में गुजरात में राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे, जिसके बाद चयनित खिलाड़ियों को 2019 स्पेशल ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।
इन बच्चों ने जीते मुकाबले
वीआरटीसी स्कूल की नीनू ने 50 मीटर व्हीलचेयर रेस में पहला, एसएसए के सुखवीर ने 50 मीटर व्हीलचेयर रेस में पहला, दर्पण स्कूल के ढरिबितक शर्मा ने 50 मीटर रेस में पहला, निर्दोष स्कूल की अनमोल भट्ट 50 मीटर व्हीलचेयर रेस में पहला, आशीर्वाद के तजिंदर ने तीसरा, श्री बाला जी प्रेम आश्रम के जुगनू ने 50 मीटर रेस में पहला, एक प्रयास स्कूल के सैंकी ने 50 मीटर रेस में तीसरा, नवचेतन स्कूल के जय मित्तल ने स्केटिंग में पहला, एक नई उम्मीद के सैम चावला ने 50 मीटर रेस में पहला, लक्ष्य स्कूल के गगन ने 100 मीटर रेस में पहला, एक प्रयास स्कूल के जसमीत सिंह ने 50 मीटर रेस में पहला, उम्मीद आशा किरण हलवारा के राहुल कुमार ने 200 मीटर रेस ब्हीलचेयर रेस में पहला, संजीवन स्कूल जगराओं के सिमरजीत कौर ने 50 मीटर रेस में पहला, डीएसओए के जगजोत ने 50 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया।