{"_id":"5a81c81c4f1c1b2a788b56de","slug":"121518454812-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के उघोगों को पहाडी राज्यों से मिल रही चुनौतियां: डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के उघोगों को पहाडी राज्यों से मिल रही चुनौतियां: डॉ. शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के उद्योगों को पहाड़ी राज्यों से मिल रहीं चुनौतियां : डॉ. शर्मा
संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर (एसडीआईसी) की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक चीफ पैट्रन डॉ. एआर शर्मा और जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल के नेतृत्व में चैंबर भवन में हुई। इसमें उद्योगों को आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की गई। सरकार से उद्योगों को उत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।
चीफ पैट्रन डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान माहौल उद्योगों के प्रति अनुकूल नहीं है। उद्योगों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला चैंबर की बीते दो वर्षों की गतिविधियों का प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में चैंबर ने कई अहम मुकाम हासिल किए हैं। जिला चैंबर भवन का विस्तार करने के अलावा उद्योग मेला लगाया गया। इसके अलावा कई जागरूकता सेमिनार व कांफ्रेंस आयोजित की गईं। चंडीगढ़ में उद्योग पर आधारित कांफ्रेंस और पहाड़ी राज्यों में ट्रेनिंग सेमिनार लगाए गए। इससे उद्योगपतियों को भारी लाभ मिला है।
जिलाध्यक्ष घन श्याम कांसल ने कहा कि चैंबर की अगली कांफ्रेंस मार्च माह में गुरु की नगरी अमृतसर में होगी। पूर्व अध्यक्ष बलविंदर जिंदल ने ताइवान में होने वाले विश्व ट्रेड फेयर में डेलीगेशन ले जाने संबंधी अपने विचार रखे। इस पर चैंबर के सदस्यों ने मुहर लगाई। चैंबर के वित्त सचिव एमपी सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पैट्रन विजय गुप्ता, वीपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांसल, सुमेर गर्ग, अमर सिंह, दीपक जिंदल, संदीप बांसल, राजन गर्ग, विशाल अग्रवाल, मुनीष सोनी, भारत भूषण गर्ग, सतवंत सिंह, भगवान दास सिंगला, स्वर्णजीत सिंह, सुनील गोयल शैली, रणधीर सिंह हुंजन, शाम लाल गर्ग, अमृत रिंकू, भूषण कांसल, प्रेम गुप्ता, राजेश गर्ग, नवनीत शीतल, संजीव सूद, पंकज मोहन और राजकुमार रामा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो: 12एसजीआरपी02 संगरूर में आयोजित कार्यकारिणी कमेटी में भाग लेते इंडस्ट्री चैंबर के पदाधिकारी।