{"_id":"5a5254604f1c1bf41c8b4ac3","slug":"121515344992-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जीपी ने पेंशन स्कीम के सौ लाभपात्रियों को दिए मंजूरी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक जीपी ने पेंशन स्कीम के सौ लाभपात्रियों को दिए मंजूरी फार्म
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने पेंशन स्कीम के 100 लाभपात्रों को दिए मंजूरी फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना।
विधानसभा हलका बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने खेड़ा ब्लॉक में विभिन्न पेंशन स्कीमों के 100 लाभपात्रों को मंजूर पेंशन पत्र बांटे।
सरकार की ओर से 14.50 लाख बुजुर्गों, 1.70 लाख आश्रित बच्चों, 1.90 लाख निशक्त व्यक्तियों, 3.80 लाख विधवाओं और बेसहारा महिलाओं को दी जातीं 500 रुपये प्रति महीना पेंशन की राशि बढ़ाकर 750 रुपये की है। इसी तरह प्रदेश के 21 लाख 90 हजार लाभपात्री पेंशन स्कीमों का लाभ ले रहे हैं।
विधायक जीपी ने बताया कि सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों, ईसाई भाईचारों की लड़कियों, विधवाओं, तलाकशुदा और किसी भी जाति के साथ संबंधित विधवाओं की लड़कियों को उनके विवाह पर 15 हजार रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर आशीर्वाद स्कीम 21 हजार रुपये की गई है।
विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश के गरीब और पिछड़े वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन लोगों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मौके पर गुरप्रीत सिंह सैंपली, सतवीर सिंह नौगावां, मनोज कपूर चुन्नी, जसविंदर सिंह चुन्नी, गौतम, लखवीर सिंह, हसबीर सिंह कज्जल माजरा और दर्शन सिंह मैण माजरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:07जीबीजीपी01: बस्सी पठाना विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. खेड़ा ब्लाक में पेंशन स्कीमों के 100 लाभपात्रियों को मंजूरी फार्म बांटते हुए।