{"_id":"5a2c0f054f1c1ba7668b9052","slug":"121512836869-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बेकाबू टेंपों ने कई वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बेकाबू टेंपों ने कई वाहनों को मारी टक्कर
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू टेंपो ने वाहनों को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फिरोजपुर रोड स्थित पीएयू गेट नंबर दो पर तेज रफ्तार महिंद्रा टेंपो ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गाड़ी पलट गई, जबकि दूसरी का टायर फट गया। एक एक्टिवा सवार महिला भी जख्मी हो गई। इसके बाद टेंपो पलट गया। हादसे के कारण सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैफिक को सुचारु करवाया।
शनिवार दोपहर फिरोजपुर की तरफ से तेज रफ्तार टेंपो आ रहा था। उसने एक क्रेटा कार को टक्कर मार दी जिससे टायर फट गया। उसके बाद टेंपो स्विफ्ट को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। टेंपो ने एक्टिवा सवार महिला को भी टक्कर मार दी। हादसे के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद से टेंपो को सीधा किया।