{"_id":"5a2ac25d4f1c1bc9678c0a7c","slug":"121512751709-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम एक्ट के तहत हो कार्रवाई : चड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम एक्ट के तहत हो कार्रवाई : चड्डा
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर हो कार्रवाई : चड्डा
एक्शन अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों ने कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्लास्टिक डोर के खिलाफ एक्शन अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कमिश्नर आरएन ढोके से मिला। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कमिश्नर को एक मांग पत्र भी सौंपा। इसकी अध्यक्षता संस्था के प्रमुख चंद्रकांत चड्डा ने की। इस दौरान प्लास्टिक डोर पर पूर्ण रूप से बैन लगाने की मांग की गई।
प्लास्टिक डोर बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कमिश्नर को उन संभावित दुकानदारों की लिस्ट दी, जो पुलिस की सख्ती के बावजूद प्लास्टिक डोर की बिक्री कर रहे हैं।
संस्था प्रमुख चंद्रकांत चड्डा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि प्लास्टिक डोर पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के लिए सख्ती की जाए। दुकानदारों की दुकान के अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएं। चड्डा ने कहा कि प्लास्टिक डोर पर प्रतिबंध लगने के बावजूद धड़ल्ले से प्लास्टिक डोर बेचने वाले दुकानदार आम लोगों के दुश्मन बने हुए हैं। पुलिस को दिल्ली सरकार की तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस कमिश्नर ने संस्था के पदाधिकारियों को कोई न कोई हल निकालने का आश्वासन देकर भेजा है। इस दौरान कुणाल शर्मा, नितिन कुमार, केवल गुप्ता, पवन भारद्वाज, संयुक्त सचिव वरुण खन्ना, लक्की शर्मा सहित अन्य लोग हाजिर थे।