{"_id":"5cb0c089bdec2256d212ba1a","slug":"11555087497-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने जलाया राज्य सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने जलाया राज्य सरकार का पुतला
विज्ञापन
सूबा सरकार की अर्थी फूंकी
कृषि कार्यालय के समक्ष की रोष रैली, कैबिनेट मंत्री सिंगला की कोठी तक किया मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। अपनी मांगों को लेकर पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स संघर्ष कमेटी ने मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी की तरफ मार्च किया। साथ ही पंजाब सरकार की अर्थी जलाकर नारेबाजी की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने जिला कृषि कार्यालय के समक्ष रोष रैली भी की।
रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर पबे कमेटी के कनवीनर मेला सिंह पुन्नावाल, रणजीत सिंह ईसापुर, बलवीर चंद लौंगोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार मुलाजिमों की मांगों को पूरा करने के लिए बातचीत से आनाकानी कर रही है, जिस कारण मुलाजिमों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। उन्होंने एडहाक, कांट्रेक्ट, डेलीवेज, वर्कचार्ज एंव आउटसोर्स इंप्लाइज वेलफेयर एक्ट 2016 अनुसार रेगुलरकरने, डीए की बकाया किस्तों का भुगतान करने की मांग की। साथ ही वेतन आयोग की रिपोर्ट को समयबद्ध करते 125 प्रतिशत डीए मर्ज करके व 25 प्रतिशत बढ़ावा करके अंतिम तौर पर 1 जनवरी 2006 से लागू करने, नई पेंशन स्कीम लागू करने, आशा वर्करों, मिड-डे मील और आंगनबाड़ी स्टाफ का न्यूनतम वेतन एक्ट लागू करने, मुलाजिमों पर लगाया 200 रुपये मास्क टैक्स वापस लेने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले मुताबिक समान कार्यस समान वेतन लागू करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर रणजीत राणवां, मालविंदर संधू, गुरप्रीत सिंह, हरजीतसिंह बालियां, जीत बंगां, सीता राम, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, राणो खेड़ी, जसविंदरकौर, प्रताप मांगट, राजिंदर कौर, अर्जुन सिंह, हंसराज, छज्जू, नरिंदर सिंह, उजागर सिंह,भरपूर सिंह, भिंदर सिंह मौजूद थे।