फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नए साल पर पंजाब के एक लाख छोटे कारोबारियों को झटका देने की तैयारी

नए साल पर पंजाब के एक लाख छोटे कारोबारियों को झटका देने की तैयारी

Wed, 02 Jan 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर पंजाब के एक लाख छोटे कारोबारियों को झटका देने की तैयारी
स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन के तहत चल रहे 8 डिपो होंगे बंद
विज्ञापन

नए साल पर पंजाब के एक लाख छोटे कारोबारियों को झटका देने की तैयारी
छोटे उत्पाद तैयार कर रहे कारोबारियों को मिल रहा था सस्ते दाम पर स्टील
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सूबे में चल रहे लगभग एक लाख से ज्यादा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम को नए साल पर सरकार बड़ा झटका देने जा रही है। पंजाब सरकार के स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन के तहत चल रहे 8 डिपो को बंद करने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से स्टील से छोटे उत्पाद तैयार करने वाले कारोबारियों पर भारी पड़ेगा। कच्चा माल देने वाले डिपो बंद होने से उन्हें अब महंगे रेट पर माल खरीदना होगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ आने वाले दिनों में छोटे कारोबारी सड़कों पर उतर सकते हैं। उधर, मामले में मैनेजिंग डॉयरेक्टर राहुल भंडारी का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को डिपार्टमेंट ज्वाइन किया है। फिलहाल उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

इस तरह होता है फायदा
बता दें कि पंजाब में एक लाख से ज्यादा छोटे उद्यम इस तरह के हैं, जो लोहे से साइकिल पार्ट्स, हैंड टूल, कील, ताले जैसे छोटे उत्पाद तैयार करते हैं। राष्ट्रीय इस्पात निगम इन उत्पाद को तैयार करने के लिए लोहा देता है। यह निगम बड़ी मात्रा में स्टील खरीदने वालों को विशेष छूट देता है। छोटे कारोबारी इतना बड़ी मात्रा में लोहा नहीं ले सकते हैं। इसलिए 1962 में पंजाब सरकार ने स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन का गठन किया था। इसका मकसद था छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना। स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन हर महीने बड़ी मात्रा में राष्ट्रीय इस्पात निगम से स्टील की खरीद करता है। इस खरीद पर उसे विशेष छूट मिलती है। रियायती दर पर मिली स्टील को आगे छोटे कारोबारियों को डिपो के माध्यम से मांग के अनुसार दिया जाता है। इससे कारोबारियों को सस्ते दाम पर स्टील मिल जाता है। हर साल स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन सूबे में 50 हजार टन स्टील छोटे कारोबारियों को उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन



इन जगह पर है डिपो
-मोहाली
-मंडी गोबिंदगढ़
-लुधियाना
-जालंधर
-अमृतसर
-पठानकोट

कोट
17 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग में डिपो बंद करने का फैसला लिया गया है। पंजाब सरकार का यह फैसला छोटे कारोबारियों को खत्म कर देगा। बीते माह विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में 2700 रुपये प्रति टन छूट का स्लैब था। अगर पंजाब सरकार ने अपने डिपो बंद कर दिए तो साफ है कि कारोबारियों को यह छूट नहीं मिल सकेगी और उन्हें सीधे खरीददारी करने पर और ज्यादा पैसा देना होगा। इस मामले को लेकर मैंने अपने संगठन की तरफ से सीएम, प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्री एंड कामर्स को लेटर भेज तुरंत वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बदीश जिंदल, प्रधान फेडरेशन आफ पंजाब स्माल इंडस्ट्री एसोसिएशन

कोट्स
यह फैसला बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर के स्तर पर हुआ होगा, लेकिन अभी मेरे पास इसकी जानकारी नहीं है। पंजाब सरकार छोटे कारोबारियों के साथ है, ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़े। मैं इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते फैसला लेने के लिए कहूंगा।
-सुंदर शाम अरोड़ा, मिनिस्टर इंडस्ट्री एंड कामर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed