फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद हुआ रेलवे का लोहा

मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद हुआ रेलवे का लोहा

Fri, 21 Dec 2018 10:00 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद हुआ रेलवे का लोहा
मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद हुआ रेलवे का लोहा
विज्ञापन

रेलवे अफसरों और लोहा व्यापारी समेत 10 पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। रेलवे विभाग में एक बड़ी घपलेबाजी का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे सुरक्षा बल्ल (आरपीएफ) और सीआईवी के आधिकारियों ने यहां के विश्वकर्मा नगर, मार्डन कालोनी स्थित एक गोदाम में से छापेमारी कर टनों के हिसाब में रेलवे विभाग का माल बरामद किया है। रेलवे विभाग की मलीकयत को खुर्दबुर्द करने के इस सनसनीखेज मामले में रेलवे विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत भी सामने आई है। जिसमें रेलवे पुलिस ने थाना सरहिंद के लोहा व्यापारी गगनदीप व उसके दो नौकरों और रेलवे अधिकारियों खिलाफ धारा-3 आरपीएफ एक्ट यूपी अधीन 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है जिनमें 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि सात लोग गिरफ्त से बाहर हैं।

जांच टीम का नेतृत्व कर रहे रेलवे पुलिस क्राइम विभाग के इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया रेलवे पुलिस ने सीनियर कमांडैंट कमलजोत बराड़ की तरफ से उक्त घपलेबाजी संबंधी रेलवे पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित कर दी है जिसकी प्राथमिक जांच दौरान खुलासा हुआ है कि रेलवे विभाग के लुधियाना डीजल शैडर में 9 बेकार हुए रेल इंजन मंडी गोबिंदगढ़ की गगनदीप स्टील इंडस्ट्री को बोली के द्वारा बेचे गए थे और इन इंजनों में से निकलने वाला कॉपर, एलुमीनियम और अन्य सामग्री विभाग को वापस करनी होती है लेकिन स्क्रैप की आड़ में यह सामग्री ट्रक भरकर मंडी गोबिंदगढ़ लाई गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस टीम ने एक ट्रक को बोली वाले माल समेत कब्जे में लिया। जिसमें रेलवे विभाग का करीब ढाई लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया कि गगनदीप स्टील इंडस्ट्री के दो मुंशी मुकद्दमे में नामजद हैं, जिन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हुआ है जिनकी निशानदेही पर विश्वकर्मा नगर, मार्डन कालोनी स्थित गोदाम में से बड़ी मात्रा में रेलवे का माल बराद हुआ है और टनों के हिसाब में बरामद हुए माल की कीमत लाखों में है। इंस्पेक्टर सुखदेव राज के मुताबिक घपलेबाजी में रेलवे विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है, जिनको मामले में नामजद किया गया है। जिनमें तीन को गिरफ्तार किया गया और 7 लोगो को अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इस जांच टीम में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार तिवाड़ी, सब इंस्पेक्टर मुनीश कुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सहायक थानेदार तारा चंद, हवलदार राजेश कुमार, कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अनिल कुमार,राकेश कुमार और थाना मंडी गोबिंदगढ़ के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन-21जीबीजीपी01, मंडी गोबिंदगढ़ में रेलवे पुलिस की ओर से बरामद किया रेलवे का माल तथा जानकारी देते इंस्पेक्टर सुखदेव राज और कमलेश तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed