{"_id":"5ad23ae24f1c1b87098b4823","slug":"11523727074-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैसाखी मौके दमदमा साहिब में हुई कांग्रेस की राजनीतिक काफ्रैंस में कांग्रेस सरकार के वित मंत्री के अलावा नही पहुंचा कोई बडा नेता-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैसाखी मौके दमदमा साहिब में हुई कांग्रेस की राजनीतिक काफ्रैंस में कांग्रेस सरकार के वित मंत्री के अलावा नही पहुंचा कोई बडा नेता-
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
खजाना जनता की देन, यह जनता पर ही खर्च होगा : मनप्रीत बादल
सियासी कांफ्रेंस में नहीं पहुंचे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनप्रीत ने संभाला मोर्चा
दमदमा साहिब तलवंडी साबो में आईआईटी व स्किल डेवलपमेंट कालेज खोलने का किया एलान
पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक मुफ्त किताबें देने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह की धरती व सिखों के पांचवें तख्त दमदमा साहिब में शनिवार को बैसाखी उत्सव पर राजनीतिक पार्टियों ने कटाक्ष करते हुए एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की। कांग्रेस की कांफ्रेंस वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व में राज्य स्तर पर मनाई गई, जिसमें कांग्रेस के कई विधायकों सहित नेताओं ने भाग लिया। इसमें भारी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस की सियासी रैली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नदारद रहे, जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने सुविधाओं व राहतों की पिटारा खोलते हुए गरीबों, मजदूरों, दलितों, किसानों, युवाओं सहित सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की। हलका तलवंडी साबो के प्रभारी व कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके खुशबाज जटाना की मांग पर वित्त मंत्री ने तलवंडी साबो में एक आईआईटी कालेज व एक सकिल्ड डेवलपमेंट कालेज खोलने का भी एलान किया। उन्होंने इस मौके पर तलवंडी साबो व रामां मंडी के पार्कों के लिए मांगी गई रकम 50 लाख को दोगुना कर 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।
वित्तमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाना जनता की देन है। इस पर कोई सेंधमारी नहीं होने दी जाएगी। खजाने का मुंह राज्य के विकास व जनता की भलाई की ओर ही खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने अपने बजट में फैसला किया कि किसानों का 10 हजार करोड़ का कर्ज सितंबर 2018 तक खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में राज्य के 10 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। कैप्टन सरकार ने अपने वादे के अनुसार किसानों का कर्ज माफ करने के लिए जो योजना तैयार की थी, उस पर अमल शुरू कर दिया गया है। इससे पहले अकाली दल ने 10 साल तक पंजाब की सत्ता पर कब्जा जमाए रखा और किसी भी एक किसान का 5 हजार रुपये भी माफ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हर बच्चा पढ़ाई करे, जिसके लिए पंजाब सरकार ने योजना तैयार की है। पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें देने का भी उन्होंने एलान किया।
विज्ञापन
किसानों के हिस्से का बीज तक खा गई थी अकाली-भाजपा सरकार
किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली अकाली भाजपा सरकार में किसानों की 30 फसलें बर्बाद हुई लेकिन सरकार ने परवाह नहीं की और न ही किसानों को मुआवजा दिया। बादल सरकार ने अपने समय के दौरान किसानों का कर्ज तो क्या माफ करना था, बल्कि उनके हिस्से का बीज तक खा गए। अकाली कर्ज लेकर काम चलाते थे और केंद्र से मिलने वाली ग्रांट ब्याज के रूप में चली जाती है लेकिन अब सरकार को खजाने की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
दमदमा साहिब तख्त को खूबसूरत बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि जटाना ने उन्हें सुझाव दिया है कि गुरु नानक देव जी का 550वां जन्म दिवस आ रहा है, जिसे लेकर पांचवें तख्त की रूप रेखा बदली जाए। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि अमृतसर तख्त साहिब की तर्ज पर दमदमा साहिब तख्त को भी सुंदर व खूबसूरत बनाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने जटाना की ड्यूटी लगाई कि वह इसका एस्टिमेट व डिजाइन तैयार कर सरकार को भेजे। वित्त मंत्री ने कहा कि शाहपुर कंडीडैम चालू वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा, जिससे 200 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और 75 हजार एकड़ भूमि पर सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बठिंडा, मानसा बस स्टैंड का नवीकरण किया जाएगा।
इस्तीफा देकर अकाल तख्त से माफी मांगें हरसिमरत कौर बादल
दरबार साहिब पर लगाए जीएसटी पर मनप्रीत बादल ने कहा कि मोदी सरकार ने दरबार साहिब में चलने वाले लंगर पर जीएसटी लगाकर साबित कर दिया कि उन्हें मात्र पैसे प्यार है। वित्त मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 2 मंत्रियों ने केंद्र से इसलिए इस्तीफा दिया कि मंदिरों के लंगर पर जीएसटी माफ नहीं किया। हरसिमरत कौर बादल को भी जीएसटी के मामले में केंद्र सरकार से इस्तीफा देकर अकाल तख्त से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे चोर व चौकीदार की पहचान की जा सकती है। उन्हें टैक्स देने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन यह सिखों की भावना के विपरीत है। पैसे तो और भी खर्च किए जा सकते है।