{"_id":"5a218f3f4f1c1b001c8b64c4","slug":"11512148799-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावाधस नेता को श्रद्धांजली देने पहुंचे सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावाधस नेता को श्रद्धांजली देने पहुंचे सुखबीर बादल
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावाधस नेता को श्रद्धांजली देने पहुंचे सुखबीर बादल
केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बीस नवंबर को फैक्टरी के मलबे में दबने से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सूफिया चौक के नजदीक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने के बाद ब्लास्ट से गिरी बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबने से मरे भावाधस नेता लक्ष्मण द्राविड़ की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ के भोग और श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार को दरेसी मैदान में कराया गया। जिसमें पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सहित कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। सभी लोगों ने भावाधस के दिवंगत नेता को श्रद्धा के फूल अर्पित किए और परिवार के साथ सांत्वना प्रगट की। दरेसी मैदान में लगे पंडाल में लोग लाइन में लग कर अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहले लक्ष्मण द्रविड़ के परिवार वालों से दुख व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने लक्ष्मण द्राविड़ की पत्नी तमसा और बेटे लव और कुश के साथ मुलाकात की और लक्ष्मण द्राविड़ की मौत पर गहरा दुख प्रगट किया। उन्होंने भगवान से प्राथर्ना की कि वह परिवार को इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति दें। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिलाया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लक्ष्मण द्रविड़ का इस दुनिया से चला जाना कभी न पूरा होने वाला घाटा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण द्राविड़ ने अपने समाज के लिए काफी अच्छे काम किए थे। उन्होंने अपने समाज के लोगों और समाज की सेवा में ही पूरी जीवन समर्पित कर दिया। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी परिवार से मिले और उन्होंने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्मण द्रविड़ का सभी को छोड़ कर इस दुनिया से चला जाना कभी न पूरा होने वाला घाटा है। लक्ष्मण द्राविड़ ने अपने समाज और अपने साथियों की सदा ही मदद की है। कभी किसी को जरुरत पड़ती तो वह तुरंत सेवा के लिए चल पड़ते थे। भगवान उनके परिवार को इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस दौरान कांग्रेसी नेता राज कुमार वेरका, सुरिंदर डावर, पवन कुमार टीनू, शरणजीत सिंह ढिल्लो, रंजीत सिंह ढिल्लो, महेश इंद्र सिंह गरेवाल, किताब बाजार मार्केट के प्रधान जसपाल सिंह बंटी, संजीव चौधरी, हरभजन सिंह डंग व नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस व अकाली दल के पार्षद श्रद्धा सुमन अपित करने के लिए पहुंचे थे।
दरेसी मैदान के आस-पास सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
भावाधस के नेता लक्ष्मण द्राविड़ का श्रद्धांजलि समारोह दरेसी मैदान में रखा गया था। समारोह में पंजाब के नेताओं सहित बाहर से आने वाले लोगों के कारण दरेसी के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। श्रद्धांजली समारोह में जाने वाले लोगों को मैटल डिटेक्टर से होकर ही अंदर भेजा गया। समारोह के आस-पास भी पुलिस का तगड़ा पहरा रहा। पुलिस हर व्यक्ति पर नजर रखे हुए थे। आम लोगों के लिए अलग और वीआईपी गेट अलग बनाया गया था। दरेसी ग्राउंड में ही पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।