फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नान टीचिंग कर्मियों का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नान टीचिंग कर्मियों का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
नान टीचिंग कर्मियों का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मांगें न मानी तो दी संघर्ष तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संगरूर में भी नान टीचिंग कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
नॉन टीचिंग स्टाफ यूनियन की ओर से मंगलवार को अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआना में प्रिंसिपल दफ्तर के सामने धरना लगाया गया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला सचिव सुरिंदर पाल सिंह सिद्दकी और यूनिट अध्यक्ष जग्गर सिंह ने कहा कि 1 दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड पे लागू नहीं करने, बढ़ा मेडिकल व हाउस रेंट लागू न करने के लिए राज्य सरकार, वित मंत्री और शिक्षा मंत्री के अड़ियल रवैये की जमकर आलोचना की। यूनियन के सचिव सतनाम सिंह ने कहा कि नॉन टीचिंग वर्ग से राज्य सरकार सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द स्वीकार न किया गया तो वह संघर्ष को तेज कर देंगे। इस दौरान गुरमेल सिंह, जगदीश पाल शर्म, गुरचरण सिंह, भूरा सिंह, प्रिंसिपल डॉ. दर्शन कौर, प्रो. बलविंदर सिंह खैहरा, प्रो. जसविंदर सिंह और प्रो. मेजर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो:अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नॉन टीचिंग कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed