{"_id":"5ccf0a9fbdec2207897f13d9","slug":"111557072543-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद मोरिंडा के देहाती प्रधान की परिवार समेत सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद मोरिंडा के देहाती प्रधान की परिवार समेत सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ साहिब। मोरिंडा चुन्नी मार्ग पर गांव गड़ांगा के पास फोर्ड फीगो कार का संतुलन बिगड़ने से शिरोमणि अकाली दल मोरिंडा के देहाती प्रधान की परिवार समेत के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरजीत सिंह, पत्नी कुलदीप कौर, पुत्रवधू नवदीप कौर व हरजीत सिंह की पोती इबादत सभी निवासी मोरिंडा के तौर पर हुई है। इबादत का शव मोरिंडा और बाकी तीन शव सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में में रखे गए है।
सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में पहुंचे मृतकों के परिजनों व प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों जीरकपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोरिंडा लौट रहे थे। उनकी कार गांव गडांगा के नजदीक पहुंची थी, कार अचानक बेकाबू हो सड़क के साथ पानी से भरे खदानों में जाकर पलट गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में पानी भर गया था। मौके पर गांव के लोगों ने कड़ी मेेहनत के बाद कार को निकाला तथा सभी को अस्पतालों में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले सभी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। हरजीत सिंह कंग शिरोमणि अकाली दल के मोरिंडा के सर्कल प्रधान बताए जा रहे हैं और उनकी पत्नी भी महिला अकाली दल की वरिष्ठ नेता बताई जा रही हैं। हादसे में पूरे परिवार की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।