{"_id":"5cb0be9fbdec221464538684","slug":"111555087007-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला फीसों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला फीसों का
विज्ञापन
स्कूल गेट के सामने धरना-प्रदर्शन
सर्वहितकारी स्कूल में फीस बढ़ाने पर भड़के अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सर्वहितकारी स्कूल में बढ़ाई गई फीस के खिलाफ शुक्रवार को विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल के गेट के समक्ष रोष धरना दिया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर फीस नहीं बढ़ाए जाने की मांग उठाई।
सर्वहितकारी स्कूल में करीब 700 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 43 अध्यापक नियुक्त हैं। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने इस बार स्कूल की ट्यूशन फीस में 8 प्रतिशत विस्तार, ट्रांसपोर्ट में प्रति विद्यार्थी 150 रुपये बढ़ाने व वार्षिक विकास फंड में 800 रुपये का विस्तार कर दिया। अभिभावक बाबा मोहनदास, बलदेव सिंह, चरनजीत सिंह ढींगरा, गुरजंट जियोंद हरदीप सिंह पोपी, सनी दयोल गुरप्रीत ने कहा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कोई भी स्कूल वार्षिक फंड नहीं ले सकता उधर स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि वार्षिक फंड लिए बिना न तो वह स्कूल की इमारत को बड़ा सकते हैं व न ही सही ढंग से इमारत का रख रखाव कर सकते हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल इस समय करीब 15 लाख रुपये के घाटे में है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के हिसाब किताब में ही बड़ी गड़बड़ है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षा का स्तर बहुत निचला है। उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी की प्रति माह वाली फीस लेट हो जाती है तो उसे धूप में लेकर जाने आदि की सजा दी जाती है। इस संबंध में प्रिंसिपल राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी तरफ से कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया गया है, यह स्कूल एक संस्था का है, जिसके पूरे भारत में हजारों स्कूल हैं, मैनेजमेंट कमेटी सभी फैसले लेती है, उस कमेटी नेअभिभावकों को बातचीत के लिए बुलाया है। जल्दी ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।