{"_id":"5bec53e6bdec221a020c5dbd","slug":"111542214630-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से धागा फैक्टरी में लगी आग
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से एक घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित बसंत पुरा मोहल्ला की गली नंबर आठ में बुधवार की दोपहर सुखमनी निटवेयर धागा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर तुरंत बाहर भागे। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मुलाजिमों ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फैक्टरी मालिक हरपिंदरपाल सिंह के रिश्तेदार हरसिमरन सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार की दोपहर को भी फैक्टरी में काम चल रहा था। फैक्टरी के अंदर करीब आठ से दस कारीगर काम कर रहे थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी फैल गई और उसकी लपटे दूर दूर तक दिखाई देने लगी। आग लगते ही काम कर रहे मजदूर बाहर निकले। मजदूरों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कामयाब नही मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इस पर फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मुलाजिमों ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फैक्टरी मालिक बेहोश, अस्पताल में दाखिल
फैक्टरी में आग लगने पर मजदूरों ने इसकी जानकारी मालिक हरपिंदरपाल सिंह को दी। हरपिंदरपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचेऔर आग की लपटे देख वह बेहोश हो गए। इस पर उन्हें पास ही में स्थित अकाय अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हरसिमरन सिंह ने बताया कि अभी नुकसान का कोई अंदाजा नहीं है। नुकसान लाखों में है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले भी एक फैक्टरी में लगी थी आग
इलाके के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी इसी इलाके में चार मकान पहले ही एक फैक्टरी में आग लगी थी। वहां पर भी अंदर रास्ता आने और जाने का एक ही था। देखते ही देखते आग ज्यादा हो गई। समय रहते आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।