{"_id":"5b953abb867a557f5d4c307e","slug":"111536506555-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुक्केबाज पहले स्थान पर पंजाब का दूसरा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुक्केबाज पहले स्थान पर पंजाब का दूसरा नंबर
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुक्केबाजों को ओवरऑल ट्राफी
पंजाब को दूसरा और उत्तरांचल को मिला तीसरा स्थान
गोबिंदगढ़ में हुई पहली नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप
देश के कई सूबों से 200 मुक्केबाजों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। गांव नसराली की नगर सुधार कमेटी ने बाक्सिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग के साथ पहली बार नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। नसराली जंझघर में आयोजित चैंपियनशिप में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में से 200 के करीब महिला और पुरुष बाक्सरों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के मुक्केबाजों ने ओवरऑल ट्राफी जीती। पंजाब को दूसरा और उत्तराखंड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता रहे मुक्केबाजों सोने और चांदी के पदक देकर सम्मानित किया गया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन श्री गुरु ग्रंथ साहिब चैरिटेबल सोसाइटी के उपचेयरमैन बलवीर सिंह सिद्धू, पार्षद दलजीत कौर, समिति के सरपरस्त सतपाल सिंह सत्ता, सोसायटी अध्यक्ष जगतार सिंह गिल ने किया। नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल जिंदल, केके जिंदल, पार्षद पुनीत गोयल, डीएसपी (डी) हरपाल सिंह, एसएचओ कुलजीत सिंह, कौंसलर हरप्रीत सिंह प्रिंस ने बतौर मेहमान शिरकत की और और विजेता बाक्सरों को सम्मानित किया। पूनम जिंदल ने कहा कि इलाके में बाक्सिंग की पहली नेशनल चैंपियनशिप अच्छा प्रयास है। इससे नौजवानों में खेलों की ओर रुचि बढ़ेगी और उन्हें शारीरिक पक्ष से तंदरुस्त बनाने के लिए ऐसे खेल भविष्य में जारी रहेंगे। इस मौके पर संदीप सिंह चीमा, सतपाल सिंह सत्ता, जगतार सिंह गिल, गुरदीप सिंह जस्सड़, धरमिंदर सिंह जस्सड़, प्रशिक्षक रवि कुमार, रणजीत सिंह, बिक्रम सिंह बिक्का, राजीव वर्मा मौजूद थे।