{"_id":"5a919ba64f1c1be13b8b4c63","slug":"111519492006-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस का नहीं खुलेगा खाता, अकाली कबूल चुके है हार : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस का नहीं खुलेगा खाता, अकाली कबूल चुके है हार : बिट्टू
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंस का नहीं खुलेगा खाता, अकाली कबूल चुके हैं हार : बिट्टू
लुधियाना। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपना मेयर बनाएगी। पार्टी की 80 से ज्यादा सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोक इंसाफ पार्टी का कोई खाता भी नहीं खुलेगा और अकाली दल अपनी हार कबूल चुका है। उन्होंने कहा कि आज मौसम बेहद सुहावना रहा और लोग वोटिंग को लेकर बेहद उत्साहित थे। लोगों ने कांग्रेस पार्टी को जमकर वोट दिया। बिट्टू का कहना था कि अकाली दल की लीडरशिप तो प्रचार के लिए ही मैदान में नहीं उतरी। अब अपनी हार को देखकर बौखलाहट में आकर धरने देकर ड्रामे कर रही है कि सरकारी मशीनरी धक्का कर रही है। वहीं असलियत उन्हें पहले ही पता लग चुकी है। बिट्टू ने कहा कि जहां तक बैंस का सवाल है, उनकी पार्टी तो खाता भी नहीं खोल सकेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस दिन की बेहद बेसब्री से इंतजार था क्योंकि पिछले दस साल से लोग थके हुए थे।