फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लोक इंसाफ पार्टी का वादा भ्रष्टाचार मुक्त कार्पोरेशन देंगे

लोक इंसाफ पार्टी का वादा भ्रष्टाचार मुक्त कार्पोरेशन देंगे

Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी का वादा भ्रष्टाचार मुक्त कार्पोरेशन देंगे
भ्रष्टाचार मुक्त कार्पोरेशन देंगे: लिप
विज्ञापन

लोक इंसाफ पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र जारी कर किए कई वादे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लोक इंसाफ पार्टी (लिप) ने सोमवार को नगर निगम चुनाव पर घोषणापत्र जारी किया। चुनाव घोषणापत्र में लोक इंसाफ पार्टी ने वादा किया गया कि चुनाव जीतने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम दिया जाएगा। नगर निगम में से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम में हो रहे घपलों को भी रोका जाएगा।
पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस ने लोगों के साथ कई वादे किए, लेकिन वह पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आगे से भी ज्यादा बढ़ चुका है। पुलिस चौकियां, थाने, तहसील दफ्तरों व अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारी पैसे देकर तैनात हो रहे है। वह लोगों पर ही बोझ डाल रहे है। इस समय नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता ने एक बार उन्हें सेवा करने का मौका दिया तो सरकार की मदद के बिना ही वह महानगर में विकास करवाएंगे। इसके अलावा हर वार्ड में सेवा दफ्तर खोला जाएगा, जिसमें नगर निगम और उससे संबंधित समस्याओं का हल किया जाएगा।
विज्ञापन

सेहत सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों द्वारा की जा रही लूट को रोका जाएगा। महानगर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर लुधियाना में भी माडल स्कूल तैयार करवाए जाएंगे और आरटीई को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस व अन्य विकास कार्यो पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी के विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस के साथ साथ विपन सूद काका उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed