फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   करोड़ों का वैट रिफंड अटकने से निर्यातक चिंतित

करोड़ों का वैट रिफंड अटकने से निर्यातक चिंतित

Sat, 09 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों का वैट रिफंड अटकने से निर्यातक चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर आर्गनाइजेशन (फियो) की ओर से लुधियाना में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें सूबा सरकार के जीएसटी सलाहकार राजीव गुप्ता खास तौर पर मौजूद रहे। ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी पारूल गर्ग, डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर पवन गर्ग ने भी निर्यातकों को जीएसटी की बारीकियों से अपडेट किया। जीएसटी लगने के बाद करोड़ों रुपये का रिफंड अटकने पर निर्यातक चिंतित दिखे। निर्यातकों ने साफ किया कि रिफंड के तौर पर अटके वर्किंग कैपिटल के कारण कारोबार करना कठिन हो रहा है। लिहाजा रिफंड का बकाया शीघ्र ही अदा किया जाए।
डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर पवन गर्ग ने कहा कि लुधियाना के उद्योगों का करीब छह सौ करोड़ का रिफंड बकाया है। सप्ताह पहले सौ करोड़ रुपये दिए गए थे अगले सप्ताह तक सौ करोड़ और दे दिया जाएगा। विभाग की कोशिश है कि रिफंड का सारा बकाया अगले तीन माह में अदा कर दिया जाए।
विज्ञापन

फियो के पूर्व अध्यक्ष एससी रल्हन ने कहा कि निर्यातकों का करोड़ों रुपये का जीएसटी रिफंड नहीं मिल रहा है। इससे आर्डर भुगताने में दिक्कत आ रही है। दूसरे निर्यातकों ने कच्चे माल पर जीएसटी की दर तर्कसंगत करने की वकालत की। बैठक में निर्यातकों ने एक ही सेक्टर के उद्योग में विभिन्न जीएसटी दरों को लेकर आपत्ति जताई। सेमिनार में रजनीश आहूजा, राहुल आहूजा के अलावा बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed