फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विधान सभा में सहकारी सभा कानून का होगा कड़ा विरोध -डकौंदा

विधान सभा में सहकारी सभा कानून का होगा कड़ा विरोध -डकौंदा

Mon, 27 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा में सहकारी सभा कानून का होगा कड़ा विरोध -डकौंदा
‘सहकारी सभा कानून का होगा कड़ा विरोध’
विज्ञापन

भाकियू डकौंदा ने दी सरकार को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह और जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह भल्लमाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने किसानों और लोग विरोधी चेहरे को कानूनी जामा पहनाने जा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत सहकारिता को लोकपक्षीय लहर बनाने की बजाय सरकार पंजाब की सहकारी सभाओं को निजी कंपनियां बनाने जा रही है, जिसकी वह पुरजोर निंदा करते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से प्रबंधक नियुक्ति की धारा में तबदीली कर प्रबंधक को 6 महीनों की बजाय, अनिश्चित समय के लिए लगाने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास किया है और पहले से अधिक अधिकार भी दिए जा रहे हैं। किसान नेताओं ने सहकारी संस्थाओं की लोकतंत्र पर सरकार के इस रवैये को सीधा हमला बताया है। उन्होंने बताया कि सरकार बदनीयती के अंतर्गत प्रबंधक की जबरन नियुक्ति विरुद्ध न्यायपालिका में जाने का रास्ता भी बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारी ग्रामीण खेती सभाओं को और केंद्रीयकरण किया जा रहा है कई सहकारी सभाओं को मर्ज कर एक बड़ी संस्था बनाने के रास्ते भी इख्तियार करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ है। ये जहां सहकारिता के उद्देश्यों के उलट है वहीं छोटे और गरीब सहकारी सभाओं के किसानों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभाओं का चुनाव अमीर किसानों और राजनैतिक पार्टियों के विरोध का अखाड़ा बनेंगी। किसानों ने मांग की कि पंजाब की कैबिनेट प्रस्तावित सहकारी में तबदीली को इस विधान सभा के इजलास में पास न किया जाए बल्कि इनके बारे किसान जत्थेबंदियों के साथ बातचीत की जाए। पंजाब की 80 प्रतिशत किसानी को सांझी, सहकारी खेती की तरफ मोड़ने की जरूरत है। उनकी जत्थेबंदी हर स्तर पर इस किसानी विरोधी सहकारी सभा एक्ट का तीखा और डटकर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed