फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मुख्यमंत्री कैप्टन के गांव महराज में सास बहु का मुकाबला

मुख्यमंत्री कैप्टन के गांव महराज में सास बहु का मुकाबला

Fri, 28 Dec 2018 11:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन के गांव महराज में सास बहु का मुकाबला
सास अकाली दल से तो बहू कांग्रेस की तरफ से लड़ रही सरपंच का चुनाव
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन के गांव महराज में सास बहु का मुकाबला
सास अकाली दल से तो बहु कांग्रेस की तरफ से लड़ रही सरपंच का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबे के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पृतक गांव महराज में गांव की सरपंची के लिए सास बहू आमने सामने चुनाव मैदान में उतरी है। सास नसीब कौर अकाली दल की तरफ से और बहू सरबजीत कौर कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही है।
गांव गुरुसर महराज की रहने वाली अकाली उमीदवार नसीब कौर ने बताया कि वो गांव के विकास को लेकर सरपंची के चुनाव लड रही है । उसने बताया कि गांव की गलियों में विकास नहीं हुआ और गांव में पीने के पानी का जो आरओ लगाया वो भी ठीक नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गांव के लोग सरपंची में जिताते हैं तो वह गांव के विकास को पहल के आधार पर आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

अपनी दादी सास के विरोध में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही सरबजीत कौर का कहना था कि चाहे उसका विरोधी उम्मीदवार उसकी सास है। लेकिन फिर भी वो लोग मस्लों को लेकर अपनी सास के खिलाफ चुनाव लड़ने मैदान में उतरी है। उसने कहा कि अगर उसे सरपंच बनने का मौका मिलता है तो वह सबसे पहले गांव के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कराएगी। इस के अलावा वो नशे के गंभीर मसले को लेकर लोगों के बीच जा रही है और गांव के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए भी वह प्रयास करेगी। चुनाव के नतीजे चाहे कुछ भी आए पर दोनों उम्मीदवारों का कहना था कि वह पारिवारक रिश्ते की तरह ही चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्य सोच में डूबे
सास बहू के मुकाबले को लेकर जहां पूरा गांव सोच में डूबा हुआ है कि आखिर किसकी सहायता की जाए और किसकी सहायता न की जाए। इसी सोच में दोनों उमीदवारों के पारिवारक सदस्य डूबे हैं कि वो दोनों उम्मीदवारों में से किसको वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed