{"_id":"5bf43f00bdec22174b2c3ddd","slug":"101542733568-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव सिर पर : बीडीपीओ दफ्तरों को ताले लगने की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव सिर पर : बीडीपीओ दफ्तरों को ताले लगने की नौबत
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीपीओ दफ्तर में आई ताले लगने की नौबत
ब्लॉक सुधार में दफ्तरी शाखा और ग्रामीण विकास अधिकारियों के 70 प्रतिशत पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ग्रामीण विकास विभाग के काफी दफ्तरों को ताले लगने की नौबत आ गई है। जिले के सबसे अहम ब्लॉक सुधार में दफ्तरी शाखा और ग्रामीण विकास अधिकारियों की 70 प्रतिशत पद खाली पड़े है। विधानसभा हल्का रायकोट के 48 गावों वाले ब्लॉक सुधार में पंचायत सचिव के बीस में से 17 पद खाली है। यहां तीन के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। ब्लॉक समिति सुधार अधीन क्लर्क के दो पद हैं और दोनों खाली पड़े हैं। स्टैनो का एक पद, एक लेखा क्लर्क और एक लेखाकार का पद है। लेकिन मुलाजिम एक भी नहीं है। सामाजिक शिक्षा पंचायत अफसर का इकलौता पद भी खाली है। जबकि पटवारी का पद भी खाली पड़ा है। यूनियन इंजीनियर के पद पर जगरांव से बदल कर मोहनजीत सिंह को तैनात किया गया है। लेकिन वह भी यहां हाजिरी देने की बजाए बदली करवाने की मिन्नते कर रहे हैं। सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात अमरजीत कौर सेवा मुक्ति के पास है और काम के बोझ के डर से उन्होंने भी छुट्टी ले रखी है। सेवादारों के चार पद है और जिनमें से एक रिटायर्ड हो चुका है। एक को जिला विकास और पंचायत अफसर लुधियाना ने उधार ले रखा है। दो सेवादारों और एक माली कम चौकीदार के भरोसे दफ्तर के काम को चलाया जा रहा है। अब दो सेवादारों, तीन सचिव, एक पंचायत अफसर के सहारे बीडीपीओ की तरफ से काम चलाया जा रहा है। खाली पदों के बलबूते पर गांव का विकास करने में लगी कैप्टन सरकार से विधानसभा में भी सुधार ब्लॉक के खाली पदों के बारे में सवाल पूछा गया है। जिसका अभी तक सरकार ने जवाब नहीं दिया है। इस संबंध में बीडीपीओ लखविंदर कौर को संपर्क कर जानकारी मांगने की कोशिश की गई तो वह कुछ नहीं बोली। केवल इतना ही कहा कि वह तो समय समय मुख्य दफ्तर को इसके बारे में सूचित करते आ रहे हैं।