{"_id":"5b292bd04f1c1b644d8b77b5","slug":"101529424848-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध और दूध के पदार्थो संबंधी लोगो को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध और दूध के पदार्थो संबंधी लोगो को किया जागरुक
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के 152 सैंपल में से 79 पास, 73 फेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब डेयरी विकास बोर्ड की ओर से जगह-जगह कैंप लगाकर दूध व दूध से बने पदार्थों के महत्व और इसके इस्तेमाल संबंधी जागरूक किया जा रहा है। यह कैंप पंजाब सरकार की ओर सेे शुरू किए गए मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत लगाए जा रहे हैं।
5 जून से 19 जून तक विभाग की ओर से जिले में 11 कैंप लगाकर जहां मौके पर दूध के टेस्ट किए गए वहीं लोगों में जागरूकता भी फैलाई गई। डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से हर महीने एक ग्रामीण स्तरीय दूध उत्पाद जागरूकता कैंप गांव घलोटी में लगाया जाता है। मंगलवार को इसमें 120 से अधिक लोगों को दूध उत्पादकता के बारे में जानकारी दी गई। इसी तरह शहर के वार्ड नंबर 11, 12, 13 और 14 में मुफ्त दूध पदार्थ जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इन कैंपों के दौरान दूध के 152 सैंपल लेकर टेस्ट किए गए और मौके पर दूध की गुणवत्ता की रिपोर्ट दिखाई गई। सैंपल की जांच के दौरान 79 सैंपल पास रहे। 73 सैंपल में 10 से 30 फीसदी पानी पाया गया। इसके अलावा गांव ढंडे, कुलार माजरा, ढींडसा, भौरला, लोपों और ढिलवा में भी ग्रामीण स्तरीय कैंप लगाए गए। यहां 563 लोगों ने शिरकत करके दूध और इसके पदार्थों की जानकारी ली।